Categories:HOME > Car >

किआ सोरेंटो भारत में लॉन्च, कीमत 27.99 लाख रुपये से शुरू, हाइब्रिड और AWD से फॉर्च्यूनर को देगी टक्कर

किआ सोरेंटो भारत में लॉन्च, कीमत 27.99 लाख रुपये से शुरू, हाइब्रिड और AWD से फॉर्च्यूनर को देगी टक्कर

किआ ने भारतीय बाजार में अपनी नई सोरेंटो एसयूवी लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती कीमत 27.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसे कंपनी के भारतीय लाइनअप में सेल्टोस से ऊपर और फ्लैगशिप ICE एसयूवी के तौर पर पोजिशन किया गया है। सोरेंटो को 6 और 7-सीट कॉन्फिगरेशन के साथ हाइब्रिड और डीजल पावरट्रेन में पेश किया गया है। किआ सोरेंटो का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कोडियाक, जीप मेरिडियन और फॉक्सवैगन टायरोन जैसे मॉडलों से होगा। इसकी खासियत यह है कि यह किआ इंडिया का पहला मॉडल है, जिसमें स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ AWD का विकल्प दिया गया है। बॉक्सी डिजाइन के साथ दमदार लुक किआ सोरेंटो को बॉक्सी और अपराइट डिजाइन दिया गया है। इसकी लंबाई 4,815 मिमी, चौड़ाई 1,900 मिमी और ऊंचाई 1,700 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2,815 मिमी है। फ्रंट में वर्टिकली ओरिएंटेड हेडलैंप और डीआरएल के साथ किआ की सिग्नेचर टाइगर-नोज ग्रिल दी गई है। साइड प्रोफाइल में बॉक्सी डिजाइन और बड़े अलॉय व्हील मिलते हैं, जबकि पीछे वर्टिकल टेललैंप दिए गए हैं। एसयूवी को 8 पेंट स्कीम में पेश किया गया है। प्रीमियम केबिन में कई एडवांस फीचर्स सोरेंटो के इंटीरियर को प्रीमियम और टेक्नोलॉजी-फोकस्ड रखा गया है। वेरिएंट के अनुसार इसमें 12.3-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। हायर वेरिएंट में किआ कनेक्ट 2.0, ओवर-द-एयर अपडेट्स, डिजिटल की, हेड-अप डिस्प्ले और जनरेटिव AI असिस्टेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं। एसयूवी में वेंटिलेटेड फ्रंट और सेकंड-रो सीट्स, रिलैक्सेशन सीट्स, 10-वे इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, पावर्ड टेलगेट और 12-स्पीकर बोस ऑडियो सिस्टम दिया गया है। 6 और 7 सीट का विकल्प सोरेंटो को थ्री-रो लेआउट के साथ पेश किया गया है। ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार 6 या 7 सीट वाला कॉन्फिगरेशन चुन सकते हैं। सेकंड रो में कैप्टन सीट्स दी गई हैं, जिनमें रिक्लाइन और स्लाइडिंग का विकल्प मिलता है। एसयूवी में रिमोट सेकंड-रो फोल्डिंग और सेकंड व थर्ड रो में ISOFIX माउंट्स भी दिए गए हैं, जिससे इसे फैमिली यूज के लिहाज से उपयोगी बनाया गया है। 238 hp का स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन सोरेंटो में 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर वाला स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है। पेट्रोल इंजन 180 hp और इलेक्ट्रिक मोटर 65 hp की पावर देती है। दोनों को मिलाकर सिस्टम का कुल आउटपुट 238 hp है। हाइब्रिड पावरट्रेन 265 Nm का टॉर्क देता है और AWD के साथ उपलब्ध है। किआ ने पहली बार भारत में अपने किसी मॉडल के साथ स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड और AWD का यह कॉम्बिनेशन पेश किया है। 2.2-लीटर डीजल इंजन भी उपलब्ध सोरेंटो में 2.2-लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी है। यह इंजन 193 hp की पावर और 442 Nm का टॉर्क पैदा करता है। लोअर वेरिएंट में डीजल इंजन के साथ FWD दिया गया है, जबकि हायर HTX ग्रेड में AWD उपलब्ध है। एसयूवी में अलग-अलग ड्राइव और टेरेन मोड भी दिए गए हैं, जिससे अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार ड्राइविंग अनुभव को बदला जा सकता है। सेफ्टी में ADAS समेत कई फीचर्स सोरेंटो में 7 एयरबैग और 26-फीचर सेफ्टी पैकेज दिया गया है। हायर वेरिएंट में एयरबैग की संख्या 10 तक हो जाती है। टॉप वेरिएंट में Level 2 प्लस ADAS के साथ 30-फीचर एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है। इसके अलावा सराउंड-व्यू और ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर, रिमोट पार्किंग असिस्टेंस, डिजिटल इनसाइड रियर-व्यू मिरर, फ्रंट और रियर डैशकैम तथा मल्टी-कॉलिजन ब्रेकिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 27.99 लाख रुपये से शुरू कीमत किआ सोरेंटो की शुरुआती कीमत 27.99 लाख रुपये है, जबकि टॉप-स्पेक 6-सीटर हाइब्रिड HTX(A) Black Line AWD की कीमत 40.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। हाइब्रिड रेंज की शुरुआत 29.49 लाख रुपये से होती है।

@ये बाइक हैं कारों से भी ज्यादा दमदार, डालिए एक नज़र

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab