Categories:HOME > Car > Electric Car

23 जुलाई को लॉन्च हो सकती है Kia Syros EV, 520KM तक की रेंज और प्रीमियम फीचर्स की उम्मीद

23 जुलाई को लॉन्च हो सकती है Kia Syros EV, 520KM तक की रेंज और प्रीमियम फीचर्स की उम्मीद

किआ की ओर से भी जल्द ही नई ईवी के तौर पर Kia Syros EV को लॉन्च किया जाएगा। इसके पहले ही इसकी जानकारी सामने आ गई है। इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया जा सकता है। कितनी रेंज मिल सकती है। किस कीमत पर इसको लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। किआ की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नई ईवी के तौर पर Kia Syros EV को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से लॉन्च की जाने वाली ईवी की कई जानकारी पहले ही सामने आ गई हैं। इस ईवी के लॉन्च से पहले ही इसकी फोटो सामने आ गई हैं। जिसमें इस ईवी के कई फीचर्स और डिजाइन की जानकारी मिल रही है। जिसके मुताबिक इसका डिजाइन Kia Syros की तरह ही रखा गया है। जिसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, नए कॉन्सेप्ट वाला बॉक्सी डिजाइन दिया गया है। इसी के साथ इसमें एलईडी टेल लाइट, एलईडी ब्रेक लाइट, रूफ रेल, बॉडी क्लैडिंग, ड्यूल और सिंगल टोन एक्सटीरियर दिया जाएगा। 

मिलेंगे ये फीचर्स


 निर्माता की ओर से इस ईवी में नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड ड्राइवर सीट, वेंटिलेटिड सीट, 30 इंच स्क्रीन, ऑटो एसी, एबीएस, ईबीडी जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं। 



कितनी होगी रेंज


 किआ की ओर से इस ईवी को 42 और 51.4 kWh की क्षमता की बैटरी के विकल्प के साथ ऑफर किया जा सकता है। जिसको सिंगल चार्ज में 420 से 520 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें दी गई मोटर से कितनी पावर मिलेगी अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। 

कब होगी लॉन्च 


किआ सिरोस ईवी को भारत में 23 जुलाई को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। तभी इसकी कीमत की सही जानकारी मिल पाएगी। लेकिन उम्मीद है कि इसे भारत में 10 से 15 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा सकता है। 

किनसे होगा मुकाबला 


किआ की ओर से सिरोस ईवी को कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। इस सेगमेंंट में इसका मुकाबला Tata Nexon EV, Tata Curvv EV, MG Windsor EV, Hyundai Creta EV के साथ होगा।

@कौनसे ब्रांड का पेट्रोल आपके लिए है बेस्ट, जानें यहां ....

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab