Categories:HOME > Car > Electric Car

Mercedes-Benz GLB EV जल्द भारत में होगी लॉन्च, 631 किमी तक की रेंज और 320kW फास्ट चार्जिंग का दम

Mercedes-Benz GLB EV जल्द भारत में होगी लॉन्च, 631 किमी तक की रेंज और 320kW फास्ट चार्जिंग का दम

मर्सिडीज बेन्ज नई जेन की GLB EV भारत में लान्च करने जा रही है। यह GLB EV Mercedes Benz मॉड्यूलर आर्किटेक्चर प्लैटफॉर्म पर आधारित है। यह कार UK के साथ-साथ कई देशों में बिक रही है जो पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ आती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके टेक्निकल डिटेल्स नहीं शेयर किए हैं। ग्लोबल मार्केट में Mercedes Benz GLB EV दो वेरिएंट्स- GLB 250+ और GLB 350 4MATIC में आती है। सिंगल-मोटर वाली GLB 250+ 272 hp की पावर और 335nm का टॉर्क जनरेट करती है जबकि ड्यूल-मोटर वाली GLB 350 4MATIC 353hp की पावर और 515nm का टॉर्क जनरेट करती है।

बैटरी और रेंज


इन दोनों वेरिएंट्स में 85kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक इस्तेमाल होता है। Mercedes-Benz का दावा है कि इसका सिंगल-मोटर वर्जन WLTP के मुताबिक 631 किमी तक की रेंज देता है। यह SUV 800V के इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर पर काम करती है जो 320kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Mercedes-Benz का कहना है कि यह गाड़ी करीब 10 मिनट में 260 किमी तक की रेंज हासिल कर सकती है।


डिजाइन और लुक


नई GLB EV का डिजाइन काफी हद तक पेट्रोल-डीजल वाली GLB जैसा ही है। इसमें पहले की ही तरह सीधा फ्रंट और रियर स्टांस, कनेक्टेड LED लाइट्स और चौकोर व्हील-आर्चेस मिलते हैं। हालांकि, इसके इलेक्ट्रिक वर्जन में इल्यूमिनेटेड स्टार्स के साथ एक क्लोज्ड ग्रिल, बड़ी थ्री-पॉइंटर स्टार, फ्लश डोर डैंडल्स और छोटे ओवरहैंग्स दिए गए हैं।


ये हो सकते हैं फीचर्स


अंतर्राष्ट्रीय मॉडल GLB EV में MBUX सुपरस्क्री सेटअप मिलता है। इसमें 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्पले, 14-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पैसेंजर की तरफ एक डिस्प्ले शामिल है। यह Mercedes-Benz ऑपरेटिंग सिस्टम (MB.OS) पर चलता है जिसमें Microsost, Google और ChatGPT4 का AI सपोर्ट दिया गया है।


बाकी के फीचर्स


साथ ही, इसमें OTA सॉफ्टवेयर अपडेट्स, इन-बिल्ट गूगल मैप्स, ओपेसिटी कंट्रोल के साथ पैनोरमिक ग्लास रूफ, मल्टी-मूड एंबिएंट लाइटिंग, Dolby Atmos के साथ बर्मेस्टर साउंड सिस्टम और ADAS सुइट शामिल है। कंपनी के अभी तक यह नहीं बताया है कि GLB EV का कौन सा वर्जन भारत लाया जाएगा।

@देश की टाॅप 10 बिकने वाली कारें हैं ये

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab