Categories:HOME > Car >

Maruti Suzuki Baleno Facelift लॉन्च, 6.10 लाख रुपये से शुरू कीमत, पहली बार मिले वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स

Maruti Suzuki Baleno Facelift लॉन्च, 6.10 लाख रुपये से शुरू कीमत, पहली बार मिले वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स

मारुति सुजुकी ने Baleno का मिड-लाइफसाइकिल अपडेड फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती कीमत 6.10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इस साल फेसलिफ्ट के साथ, इस प्रीमियम हैचबैक में कुछ डिजाइन बदलाव, अतिरिक्त इंटीरियर और सेफ्टी फीचर्स और नया पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस साल के अपडेट के साथ जो नए फीचर्स पेश किए गए हैं उनमें कूलिंग के साथ वायरलेस चार्जर, ब्रांडेड क्लैरियन साउंड सिस्टम और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें शामिल हैं। इनमें से आगे की वेंटिलेटेड सीटें इस सेगमेंट में पहली बार मिलने वाला फीचर है। इंजन की बात करें तो 1.2 लीटर 3 सिलिंडर नेचुरली-एस्पिरेटेड मोटर है जिसका इस्तेमाल Swift और Dzire में भी किया जाता है। सेफ्टी फीचर्स नई Baleno में लेवल-2 ADAS सुइट दिया गया है जो इसके किसी भी राइवल में नहीं मिलता है। इस सुरक्षा सुइट के तहत एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट, इमरजेंसी ब्रेकिंग, हाई-बीम असिस्ट और अन्य फीचर्स शामिल हैं। कुछ बाकी फीचर्स में सभी ट्रिम्स में 6 एयरबैग, EBD के साथ EBS, TPMS और हिल-होल्ड असिस्ट शामिल हैं। इंजन और पावर पावरट्रेन की बात करें तो Maruti Suzuki ने Baleno Facelift को नए 1.2 लीटर Z सीरीज इंजन के साथ अपडेट किया गया है जिसे Swift और Dzire में देखा था। यह एक 3-सिलिंडर इंजन है जबकि पुराना 1.2 लीटर K सीरीज इंजन एक ज्यादा स्मूथ 4-सिलिंडर यूनिट था। गियरबॉक्स के विकल्प पहले जैसे ही हैं जिसमें एक 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और एक 6-स्पीड ऑटोमेटेज मैनुअल ट्रांसमिशन शामिल है। इंटीरियर डिजाइन और अपडेट इसके इंटीरियर में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। कुल मिलाकर डैशबोर्ड का डिजाइन पहले जैसा ही है और स्पेस भी वैसा ही रखा गया है। लेकिन, Baleno Facelift में कुछ इंटीरियर अपडेट भी दिए गए हैं जैसे- Clarion tuned premium audio system, SmartPlay Pro प्लस इंफोटेनमेंट स्क्रीन, QI वायरलेस चार्जिंग पैड विद कूलिंग। इसके अलावा, सेमी-लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, वेंटिलेटेड सीटें, सिल्वर हाइलाइट्स वाली नई ब्लैक एंड ब्लू इंटीरियर थीम और फ्रंट आर्मरेस्ट।

@माइलेज के साथ सस्ती बाइक चाहिए, ये हैं 40 हजार से कम कीमत की मोटरसाइकिलें

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab