भारत से विदाई की तैयारी, Toyota Innova Crysta 2027 तक रहेगी उपलब्ध, उसके बाद होगी बंद
भारत में प्रीमियम MPV सेगमेंट का नाम लेते ही सबसे पहले जिस कार की छवि सामने आती है, वह टोयोटा इनोवा है। लंबे समय से यह कार फैमिली यूज़ से लेकर प्रीमियम टैक्सी सेगमेंट तक लोगों की पहली पसंद बनी रही है। कंपनी ने अब तक इसके तीन वर्जन भारतीय बाजार में पेश किए हैं, जिसमें पहले इनोवा, फिर इनोवा क्रिस्टा और उसके बाद नई टेक्नोलॉजी के साथ इनोवा हाइक्रॉस शामिल है। अब यह स्पष्ट हो गया है कि इनोवा क्रिस्टा का भारतीय सफर सीमित समय का रह गया है और कुछ साल बाद यह पूरी तरह बंद हो जाएगी। क्यों लिया गया बंद करने का फैसला ऑटो सेक्टर में सख्त होते नियम और बढ़ते उत्सर्जन मानक इस बदलाव की बड़ी वजह बताए जा रहे हैं। CAFE 3 नॉर्म्स के तहत कंपनियों को अपने पूरे लाइनअप में प्रदूषण और कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को नियंत्रित रखना होगा। इनोवा क्रिस्टा अपने भारी ढांचे, लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म और डीजल इंजन की वजह से इन नए मानकों में फिट बैठना कंपनी के लिए मुश्किल कर रही है। ऐसे में इस मॉडल को आगे जारी रखना टोयोटा के लिए आर्थिक रूप से भी चुनौती बन सकता है। हाइब्रिड रणनीति पर आगे बढ़ रही है कंपनी टोयोटा अब साफ संकेत दे चुकी है कि उसका फोकस भविष्य में पेट्रोल और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाली गाड़ियों पर ज्यादा रहेगा। इनोवा हाइक्रॉस इसी रणनीति का हिस्सा है, जो पेट्रोल इंजन और सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम के साथ आती है। यह तकनीक आने वाले नियमों के अनुसार कंपनी को मजबूत स्थिति देने में मदद करेगी, वहीं पारंपरिक डीजल MPV होने के कारण क्रिस्टा का भविष्य सीमित हो गया है। 2027 तक रहेगी उपलब्ध, फिर होगा अंत भले ही नई इनोवा हाइक्रॉस बाजार में मौजूद है, लेकिन इनोवा क्रिस्टा की मांग अब भी बनी हुई है। यही कारण है कि कंपनी ने इसे तुरंत बंद करने के बजाय कुछ और समय तक जारी रखने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इनोवा क्रिस्टा को मार्च 2027 तक भारत में बेचा जाता रहेगा, इसके बाद इसे पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। ग्राहकों के बीच इसकी लोकप्रियता और भरोसे के बावजूद कड़े नियमों और बदलती ऑटो इंडस्ट्री के कारण यह फैसला लगभग तय माना जा रहा है।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च






























