Skoda Octavia RS का दूसरा बैच लॉन्च, कीमत ₹56.69 लाख; सिर्फ 50 यूनिट्स की होगी बिक्री
स्कोडा ने भारत में अपनी लोकप्रिय परफॉर्मेंस सेडान Octavia RS का दूसरा बैच लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹56.69 लाख रखी गई है। कंपनी इस बार सिर्फ 50 यूनिट्स भारत में उपलब्ध करा रही है। पहले बैच को मिली जबरदस्त मांग के बाद कंपनी ने दोबारा इस परफॉर्मेंस सेडान को बाजार में उतारा है। दूसरे बैच की डिलीवरी अगले सप्ताह से शुरू होने की जानकारी है। पहले बैच से ₹6.70 लाख महंगी नवंबर 2025 में लॉन्च किए गए पहले बैच की कीमत ₹49.99 लाख थी। उस समय कंपनी ने 100 यूनिट्स उपलब्ध कराई थीं और ये यूनिट्स भारत में लॉन्च से पहले ही बिक गई थीं। अब दूसरे बैच की कीमत पहले बैच के मुकाबले ₹6.70 लाख ज्यादा है, जबकि उपलब्ध यूनिट्स की संख्या घटकर 50 रह गई है। 265 PS की पावर और 6.4 सेकंड में 0-100 kmph Skoda Octavia RS में 2.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 265 PS की पावर और 370 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है और पावर आगे के पहियों तक पहुंचती है। परफॉर्मेंस की बात करें तो कंपनी के मुताबिक कार महज 6.4 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 250 kmph तक सीमित है। कार में स्पोर्ट्स सस्पेंशन, प्रोग्रेसिव स्टीयरिंग और स्पोर्ट्स एग्जॉस्ट जैसे परफॉर्मेंस फीचर्स भी मिलते हैं। तीन रंगों में उपलब्ध दूसरे बैच की Octavia RS को Mamba Green, Velvet Red और Magic Black रंगों में पेश किया गया है। एक्सटीरियर में Matrix LED हेडलैंप, डायनेमिक इंडिकेटर के साथ LED टेललैंप, ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट्स और 19-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। स्पोर्टी केबिन में प्रीमियम फीचर्स कार के इंटीरियर में ब्लैक थीम के साथ रेड कॉन्ट्रास्ट एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसमें स्पोर्ट्स सीटें, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, एंबिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग और थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। फ्रंट स्पोर्ट्स सीटों में इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट के साथ हीटिंग और मसाज फंक्शन भी दिया गया है। इसके अलावा हेड-अप डिस्प्ले और वायरलेस Apple CarPlay/Android Auto जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं। 10 एयरबैग और ADAS से लैस सेफ्टी के लिए Octavia RS में 10 एयरबैग दिए गए हैं। इसके अलावा Advanced Driver Assistance System (ADAS) में Adaptive Cruise Control, Autonomous Emergency Braking और Lane Assist जैसे फीचर्स शामिल हैं। कार में 360-डिग्री कैमरा, Intelligent Park Assist, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और अन्य ड्राइविंग-असिस्ट सिस्टम भी दिए गए हैं। भारत में अब तक की सबसे दमदार Octavia RS Octavia RS के मौजूदा मॉडल में मिलने वाली 265 PS की पावर इसे भारत में उपलब्ध Octavia RS लाइन-अप का सबसे पावरफुल वर्जन बनाती है। CBU यानी Completely Built Unit के रूप में भारत आने वाली इस कार की कीमत और सीमित उपलब्धता इसे खासतौर पर परफॉर्मेंस कारों के शौकीनों के लिए एक्सक्लूसिव बनाती है।
@दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार के बारे में जानना चाहेंगे आप ...


































