Categories:HOME > Car > Electric Car

BYD Denza Z9 GT भारत में लॉन्च, कीमत 1.57 करोड़ रुपए; 2.7 सेकंड में पकड़ेगी 100Km की रफ्तार, मिलेगी 670Km की रेंज

BYD Denza Z9 GT भारत में लॉन्च, कीमत 1.57 करोड़ रुपए; 2.7 सेकंड में पकड़ेगी 100Km की रफ्तार, मिलेगी 670Km की रेंज

चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD ने भारतीय बाजार में अपना लग्जरी इलेक्ट्रिक मॉडल Denza Z9 GT लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.57 करोड़ रुपए रखी गई है। यह कंपनी के लग्जरी ब्रांड Denza की परफॉर्मेंस फ्लैगशिप कार है। शूटिंग ब्रेक डिजाइन वाली इस इलेक्ट्रिक कार में दमदार ट्रिपल मोटर सेटअप, बड़ी बैटरी और कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह कार महज 2.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

10 लाख रुपए में शुरू हुई बुकिंग


BYD Denza Z9 GT के लिए 10 लाख रुपए की शुरुआती राशि के साथ रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। फिलहाल इसकी बुकिंग देश के छह शहरों मुंबई, गुरुग्राम, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में उपलब्ध है।



कंपनी कार के साथ 6 साल या 1.50 लाख किलोमीटर की वारंटी दे रही है। वहीं हाई-वोल्टेज बैटरी पर 8 साल या 1.60 लाख किलोमीटर की वारंटी मिलेगी। रिजर्वेशन पॉलिसी के तहत ग्राहकों को 6 साल की रोडसाइड असिस्टेंस और 11kW का होम चार्जर भी दिया जा रहा है।



कार के एक्सटीरियर के लिए Fjord Green, Obsidian Black और Rime Gold कलर विकल्प मिलेंगे। वहीं इंटीरियर में Dark Chocolate + Perg Beige, Dark Chocolate + Red Velvet और Full Black थीम उपलब्ध हैं।


5.18 मीटर लंबी है लग्जरी इलेक्ट्रिक कार


Denza Z9 GT का डिजाइन इसे सामान्य इलेक्ट्रिक SUV और सेडान से अलग बनाता है। इसमें लंबा बोनट, लो रूफलाइन, रियर हैच और पांच सीटों वाला केबिन मिलता है।



इसकी लंबाई करीब 5,185mm, चौड़ाई 1,990mm और व्हीलबेस 3,125mm है। एक्सटीरियर में डुअल-बार हेडलैंप, फ्लश डोर हैंडल, स्प्लिट रूफ स्पॉइलर, रैपअराउंड टेललैंप और रियर डिफ्यूजर दिया गया है।



इसकी खासियत रियर-व्हील स्टीयरिंग और क्रैब वॉकिंग तकनीक है। इसकी मदद से कार तिरछी दिशा में भी मूव कर सकती है। इससे कम जगह में पार्किंग और संकरी जगहों पर गाड़ी मोड़ना आसान हो सकता है।


तीन बड़ी स्क्रीन और 20 स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम


कार के केबिन में टेक्नोलॉजी और लग्जरी का खास ध्यान रखा गया है। इसमें 17.3 इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन, 13.2 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग 13 इंच की स्क्रीन दी गई है।



इसके अलावा Augmented Reality Head-Up Display, 20-स्पीकर Devialet ऑडियो सिस्टम, निटेड वेलवेट हेडलाइनर और पैनोरमिक ग्लास रूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।



कार में दो 50W वायरलेस चार्जिंग पैड भी दिए गए हैं। इसकी सीटों में पावर एडजस्टमेंट, हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज की सुविधा उपलब्ध है।


122.49kWh बैटरी और तीन इलेक्ट्रिक मोटर


BYD Denza Z9 GT में कंपनी की सेकंड-जेनरेशन Blade Battery तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 122.49kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है, जो तीन इलेक्ट्रिक मोटरों को पावर देता है।



इसके फ्रंट एक्सल पर लगी इलेक्ट्रिक मोटर 308bhp की पावर और 410Nm का टॉर्क जनरेट करती है। वहीं पीछे की तरफ दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं, जिनमें से प्रत्येक 416bhp की पावर और 400Nm का टॉर्क देती है।



कंपनी के अनुसार, यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार केवल 2.7 सेकंड में पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 270 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं एक बार फुल चार्ज होने पर इसकी दावा की गई ड्राइविंग रेंज 670 किलोमीटर (NEDC) तक है।


ADAS और एडवांस सस्पेंशन सिस्टम


Denza Z9 GT में DiSus-A सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है, जो ड्राइविंग के दौरान बेहतर स्टेबिलिटी और कम्फर्ट देने में मदद करता है। इसके साथ कई ऑटोमैटिक ड्राइविंग सुविधाओं वाला ADAS सूट भी मिलता है।



कार में आगे 255/45 R20 और पीछे 275/40 R20 टायर दिए गए हैं। दमदार परफॉर्मेंस, प्रीमियम इंटीरियर और आधुनिक तकनीक के साथ Denza Z9 GT भारतीय लग्जरी इलेक्ट्रिक कार बाजार में एक नया विकल्प बनकर आई है।

@ये बाइक हैं कारों से भी ज्यादा दमदार, डालिए एक नज़र

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab