तेज गर्मी में दम तोड़ रहीं इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रेंज, पढ़ें क्यों बैटरी होती है डाउन
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली । भारत में कई जगहों पर भीषण गर्मी पड़ रही है। इस दौरान कई जगह पर पारा 45 डिसे तक पहुंच गया है। गर्मी का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बैटरियों पर भी पड़ रहा है। कई वाहन मालिक शिकायत करते हैं कि गर्मियों में उनकी गाड़ी की रेंज कम हो जाती है, चार्जिंग धीमी हो जाती है और बैटरी ज्यादा गर्म होने लगती है। हालांकि, यह समस्या पूरी तरह असामान्य नहीं है। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी हैं और कुछ जरूरी सावधानियां अपनाकर इस असर को काफी हद तक कम किया जा सकता है।गर्मी में ज्यादा प्रभावित होती है ईवी बैटरीइलेक्ट्रिक वाहनों में इस्तेमाल होने वाली लिथियम-आयन बैटरियां एक निश्चित तापमान पर सबसे बेहतर प्रदर्शन करती हैं। जब बाहरी तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो बैटरी के अंदर भी गर्मी बढ़ने लगती है। ऐसे में बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) बैटरी को सुरक्षित तापमान पर रखने के लिए कूलिंग सिस्टम को सक्रिय कर देता है। बैटरी को ठंडा रखने की इस प्रक्रिया में ज्यादा ऊर्जा खर्च होती है, जिसका सीधा असर गाड़ी की ड्राइविंग रेंज पर पड़ता है।गर्मियों में ईवी की रेंज कम इसलिए हो जाती हैइस गर्मी में ईवी की रेंज कई वजहों से कम हो सकती है। इसकी बड़ी वजह बैटरी को ठंडा रखने में होने वाली अतिरिक्त बिजली की खपत मानी जाती है। इसके अलावा एसी का लगातार इस्तेमाल भी बैटरी से ज्यादा ऊर्जा खींचता है। भीषण गर्मी में ईवी की रेंज कई वजहों से कम हो सकती है। इसका बड़ी वजह बैटरी को ठंडा रखने में होने वाली अतिरिक्त बिजली की खपत है। इसके अलावा एयर कंडीशनर (AC) का लगातार इस्तेमाल भी बैटरी से ज्यादा ऊर्जा खींचता है। अगर वाहन को तेज स्पीड पर चलाया जाए या बार-बार फास्ट चार्जिंग की जाए, तो बैटरी का तापमान और बढ़ जाता है, जिससे उसकी एफिशियंसी प्रभावित होती है। यही वजह है कि कई बार वाहन पहले के मुकाबले कम दूरी तय करता है। हालांकि यह किसी खराबी का संकेत नहीं, बल्कि गर्म मौसम का सामान्य प्रभाव होता है।रेंज कम होना बैटरी खराब होने का संकेत हैएक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों में कुछ प्रतिशत रेंज कम होना सामान्य बात है। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि बैटरी खराब हो रही है। बैटरी को सुरक्षित रखने के लिए वाहन के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम अतिरिक्त ऊर्जा का उपयोग करते हैं, जिससे उपलब्ध ड्राइविंग रेंज थोड़ी कम दिखाई देती है। जैसे ही तापमान सामान्य होता है, बैटरी का प्रदर्शन भी सामान्य स्तर पर लौट आता है।बैटरी को ऐसे रखें सुरक्षितईवी मालिकों को कोशिश करनी चाहिए कि वाहन को हमेशा छायादार जगह पर पार्क करें। अगर ऐसा नहीं हो पा रहा है, तो हमेशा गाड़ी को कवर करके पार्किंग में खड़ा करें। सीधी धूप में लंबे समय तक खड़ी गाड़ी की बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। जहां संभव हो, वाहन को ऐसे स्थान पर पार्क करें जहां पर्याप्त वेंटिलेशन हो।
Related Articles
जुलाई में Kia Carens Clavis EV खरीदने का सुनहरा मौका, ₹2 लाख तक की छूट के साथ मिल रहे कई आकर्षक ऑफर्स
































