Categories:HOME > Scooter > EV Scooter

Ather Rizta हुआ महंगा, कंपनी ने बढ़ाई कीमतें; इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना अब पड़ेगा ज्यादा खर्चीला

Ather Rizta हुआ महंगा, कंपनी ने बढ़ाई कीमतें; इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना अब पड़ेगा ज्यादा खर्चीला

भारत में ईवी की मांग लगातार बढ़ रही है। इसको देखते हुए एथर ने इस सेगमेंट में कई विकल्प ग्राहकों के लिए आफर किए हैं। निर्माता की ओर से ऑफर किए जाने वाले Ather Rizta की कीमत को बढ़ा दिया गया है। अब इस स्कूटर को खरीदना कितना महंगा हो गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। एथर की ओर से रिज्टा को इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्कूटर को खरीदना अब महंगा हो गया है। निर्माता की ओर से इसकी कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है।

इतनी बढ़ी कीमत


जानकारी के मुताबिक एथर की ओर से इस स्कूटर की कीमत में तीन से चार हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। इसके सभी वेरिएंट्स पर एक समान कीमत को नहीं बढ़ाया गया है। एथर रिज्टा इलेक्ट्रिक स्कूटर के बेस वेरिएंट की कीमत में तीन हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके टॉप वेरिएंट्स की कीमत में चार हजार रुपये तक की बढ़ोतरी को किया गया है। इस बढ़ोतरी को निर्माता की ओर से तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया है।


इतनी दमदार बैटरी


Ather की ओर से  Rizta S में 3.7 किलोवाट आवर की बैटरी की क्षमता के साथ ऑफर किया गया है। इस बैटरी के साथ स्कूटर को सिंगल चार्ज में 159 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसे चार्ज करने में चार घंटे 30 मिनट  लगते हैं और इसकी टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा की है। इसमें आईपी 66 रेटिंग वाली मोटर और आईपी 67 रेटिंग बैटरी मिलती है।


ऐसे हैं फीचर्स



Ather Rizta S में 34 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज और फ्रंट स्टोरेज, सबसे बड़ी सीट, सात इंच डिस्प्ले, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, ऑटो होल्ड, फॉल सेफ, ईएसएस, टो और थेफ्ट अलर्ट, फाइंड माई स्कूटर, ओटीए अपडेट्स जैसे कई फीचर्स दे रही है।


इतनी हुई कीमत


कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 1.21 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.59 लाख रुपये है।

@क्या है स्कूटर की कहानी, जानें हमारी जु़बानी

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab