Ather का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर अगस्त में होगा लॉन्च, नए EL प्लेटफॉर्म और एडवांस फीचर्स से होगा लैस
एथर अगस्त में नए ईएल प्लेटफार्म पर आधारित प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक स्कूटर को लान्च करेगा। इस आने वाले स्कूटर को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा गया था। आइए जानते हैं कि इसमें क्या-क्या फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इस स्कूटर को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था जो काफी हद तक EL01 कॉन्सेप्ट जैसा ही रहने की उम्मीद है जिसे पहली बार 2025 में दिखाया गया था। इस साल की शुरुआत में फाइल किया गया डिजाइन पेटेंट भी हुआ था। टेस्टिंग के दौरान ली गई तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें हैंडलबार पर लगी हेडलाइट और फ्रंट एप्रन में एक चौड़ी LED DRL दी गई है।
नया EL प्लेटफार्म
450 सीरीज के बाद EL प्लेटफार्म Ather का पहला बिल्कुल नया प्लेटफार्म है। कंपनी के आने वाले सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर इसी प्लैटफॉर्म पर तैयार किए जाएंगे। इस प्लैटफॉर्म पर बनने वाला स्कूटर की कीमत 1 लाख रुपए से 1.25 लाख रुपए के बीच हो सकती है। इससे Ather को कम बजट वाले मार्केट में दूसरी कंपनियों को टक्कर देने में मदद मिलेगी।
नए फीचर
इस साल की शुरुआत में कंपनी ने अपने 450X और 450 Apex स्कूटरों के लिए Infinite Cruise फीचर पेश किया था। यह फीचर जनवरी 2025 से लॉन्च हुए पुराने 450X और 450 Apex मॉडल्स में भी काम करता है। इस फीचर के कई फायदे हैं जैसे- खुली सड़कों पर तेज स्पीड में चलाना आसान होता है, खराब रास्तों पर कम स्पीड में भी बेहतर कंट्रोलिंग मिलती है और पहाड़ी रास्तों पर गाड़ी चलाना काफी आसान हो जाता है। इन नए फीचर्स में वॉयस ऑन एथर भी शामिल था। इसकी मदद से राइडर्स अपनी आवाज से रास्ता खोज सकते हैं, चार्जिंग स्टेशन खोज सकते हैं और गाड़ी के जरूरी फंक्शन को भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा, Ather के Halo स्मार्ट हेलमेट के साथ इस अनुभव को और बेहतर बनाया गया है। यह स्मार्ट हेलमेट इकोसिस्टम आपके फोन, स्कूटर के डैशबोर्ड और हेलमेट को आपस में जोड़ता है। इससे बिना किसी ईयरफोन के भी ऑडियो का अच्छा अनुभव मिलता है।
@माइलेज के साथ सस्ती बाइक चाहिए, ये हैं 40 हजार से कम कीमत की मोटरसाइकिलें


































