Categories:HOME > Scooter > EV Scooter

Ather Community Day 2026 में लॉन्च होगा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, EL प्लेटफॉर्म पर तैयार होगा किफायती मॉडल

Ather Community Day 2026 में लॉन्च होगा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, EL प्लेटफॉर्म पर तैयार होगा किफायती मॉडल

बाजार में ईवी वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से बेहतरीन विकल्प ऑफर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Ather भी नए स्कूटर को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Ather Community Day 2026 पर किस तरह की खासियत के साथ किस स्कूटर को लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। एथर की ओर से इस साल फिर से कम्यूनिटी डे का आयोजन किया जा रहा है। निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि इस बार 29 अगस्त को इसका आयोजन किया जाएगा।

लॉन्च होगा नया स्कूटर


एथर कम्यूनिटी डे पर निर्माता की ओर से नए स्कूटर को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इस दिन निर्माता की ओर से नए प्लेटफॉर्म EL पर स्कूटर को लॉन्च किया जाएगा।


ये होगी खासियत


निर्माता की ओर से जिस स्कूटर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा उसे EL प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। यह स्कूटर मास मार्केट सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। जिसकी कीमत भी काफी आकर्षक रखी जाएगी।


नए प्लेटफॉर्म पर बनेंगे कई उत्पाद


जानकारी के मुताबिक EL प्लेटफॉर्म को काफी समय लगाकर विकसित किया गया है। जिस पर नए स्कूटर के साथ ही भविष्य में भी कई उत्पादों को ऑफर किया जाएगा। इसे स्केलेबिलिटी, विनिर्माण दक्षता और लचीलेपन पर ध्यान केंद्रित कर विकसित किया गया है।


पहले हो चुका है पेश



एथर की ओर से नए प्लेटफॉर्म पर बनाए गए स्कूटर को 2025 के एथर कम्यूनिटी डे पर पेश किया था। तब यह इसका कॉन्सेप्ट वर्जन था, लेकिन अब इसके प्रोडक्शन वर्जन को लाया जा रहा है।


इतनी होगी कीमत


एथर की ओर से अभी इस स्कूटर की बैटरी, फीचर्स की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि इसे एक से 1.25 लाख रुपये तक की कीमत के आस पास लॉन्च किया जा सकता है।

@कार खरीदने से पहले करें यह 5 काम

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab