Categories:HOME > Scooter > EV Scooter

EV बाजार में नई दस्तक: Avore ब्रांड के साथ Ola और Revolt को टक्कर देने की तैयारी

EV बाजार में नई दस्तक: Avore ब्रांड के साथ Ola और Revolt को टक्कर देने की तैयारी

बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है। ईवी सेगमेंट में कई नए निर्माता भी अपने सफर को शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। इसी क्रम में समर्थ ई मोबिलिटी की ओर से नए ब्रॉन्ड Avore के साथ Ola, Revolt को चुनौती देने की तैयारी की जा रही है। कब तक निर्माता किस सेगमेंट में अपने ईवी वाहनों को पेश कर सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। भारतीय बाजार में जल्द ही समर्थ ई मोबिलिटी की ओर से नए ब्रॉन्ड Avore को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी घोषणा भी कर दी गई है।

इस सेगमेंट में लाएगी वाहन


निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि वह भारतीय बाजार में Avore नाम के ब्रॉन्ड के साथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट में नई मोटरसाइकिल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।


वेबसाइट भी हुई लॉन्च


समर्थ ई मोबिलिटी की ओर से नए ब्रॉन्ड एवोर की नई वेबसाइट को भी लॉन्च कर दिया गया हैॅ। जिसमें निर्माता की ओर से आने वाली मोटरसाइकिल की झलक को दिखाया गया है।


ये होगी खासियत


निर्माता की ओर से 10.5 किलोवाट की क्षमता की मोटर के साथ मोटरसाइकिल को लॉन्च किया जाएगा। जिसमें 5kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जाएगा। जो आईपी 67 रेटिंग के साथ आएगी। इस मोटरसाइकिल में एआई के साथ ही डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नेविगेशन के साथ ही कई और जानकारी को भी देखा जा सकेगा। निर्माता की ओर से अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन वह जल्द ही अपनी मोटरसाइकिल को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस मोटरसाइकिल को 125 से 200 सीसी सेगमेंट की ICE मोटरसाइकिल के इलेक्ट्रिक विकल्प के तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

@आलिया को ऑडी-Q-5 प्यारी, प्रियंका की पोर्श-कैनन से यारी...

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab