Categories:HOME > Scooter > EV Scooter

नया Hero Vida VX2 Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, सिंगल चार्ज में देगा 187KM की रेंज

नया Hero Vida VX2 Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, सिंगल चार्ज में देगा 187KM की रेंज

हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड Vida ने भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्कूटर Vida VX2 Plus 4.4kWh उतार दिया है। कीमत की बात करें तो दिल्ली में इसकी स्टैंडर्ड एक्स-शोरूम कीमत 1.44 लाख रुपये तय की गई है। हालांकि, कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी प्रभावी कीमत केवल 1.14 लाख रुपये दिखाई गई है। यह कम कीमत सरकार की तरफ से मिलने वाली केंद्रीय PM E-Drive (पीएम ई-ड्राइव) सब्सिडी और कंपनी द्वारा दिए जा रहे 2,000 रुपये के डिस्काउंट को घटाने के बाद बनती है। यह नया स्कूटर अपने पुराने 3.4kWh मॉडल जैसी ही मोटर और फीचर्स के साथ आता है। लेकिन इसमें एक बड़ा बैटरी पैक जोड़ा गया है जो इसकी रेंज को काफी बढ़ा देता है। 

नए मॉडल की बैटरी और रेंज में ये है खास


दो रिमूवेबल बैटरियों का सेटअप: इसमें 4.4kWh की क्षमता वाला बैटरी सेटअप दिया गया है, जो वास्तव में 2.2kWh की दो रिमूवेबल (निकाली जा सकने वाली) बैटरियों से मिलकर बना है।


फायदा: रिमूवेबल यूनिट होने की वजह से यूजर इन बैटरियों को आसानी से स्कूटर से बाहर निकालकर अपने घर या ऑफिस में बिना किसी परेशानी के चार्ज कर सकते हैं।


187 किलोमीटर की लंबी रेंज: बड़ी बैटरी होने के कारण यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार पूरा चार्ज होने पर 187 किलोमीटर की IDC-सर्टिफाइड रेंज देता है। यह मौजूदा 3.4kWh वर्जन की 146 किमी की रेंज से पूरे 41 किलोमीटर ज्यादा है।

बैटरी को चार्ज होने में कितना समय लगता है


हीरो ने इस बड़े बैटरी पैक को जल्दी चार्ज करने के लिए चार्जर को भी अपग्रेड किया है।


पावरफुल 1kW जैप चार्जर: इसके स्टैंडर्ड वर्जन में जहाँ 580W का चार्जर मिलता है, वहीं इस नए 4.4kWh मॉडल के साथ 1kW का पावरफुल जैप चार्जर दिया गया है।


नॉर्मल AC चार्जिंग का समय: साथ में मिलने वाले इस AC चार्जर से बैटरी 0 से 80 प्रतिशत चार्ज होने मंं 3 घंटे 17 मिनट का समय लेती है। वहीं 20 से 80 प्रतिशत होने में 2 घंटे 28 मिनट और पूरी तरह 0 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में 5 घंटे 8 मिनट का वक्त लगता है।


सुपरफास्ट DC चार्जिंग सपोर्ट: यह स्कूटर डीसी फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। मानक टेस्ट कंडीशन के तहत फास्ट चार्जर की मदद से यह मात्र 65 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत और सिर्फ 150 मिनट (2 घंटे 30 मिनट) में 0 से 100 प्रतिशत यानी पूरी तरह चार्ज हो जाता है।

@आमिर खान की Dhoom-3 बाइक के बारे में जानना चाहेंगे आप ....

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab