TVS ला रहा 160cc मैक्सी स्कूटर, Yamaha Aerox और Hero Xoom को मिलेगी कड़ी टक्कर
टीवीएस ने जल्द ही 160 सीसी का मैक्सी स्कूटर लाने वाला है। टीवीएस ने पिछले साल Ntorq 150 को लॉन्च किया था। कंपनी ने इसे एयर-कूल्ड इंजन के साथ Ntorq 125 से ऊपर एक स्पोर्टी स्कूटर के रूप में पेश किया था। लेकिन, लोग हाईवे पर चलने के लिए लिक्विड-कूल्ड इंजन और हवा से बचाने वाले विंड प्रोटेक्शन वाला मैक्सी-स्कूटर चाहते थे जिसमें 14-इंच या उससे बड़े टायर हो। Ntorq 150 को लॉन्च करने के बाद TVS Motor अब नए और बड़े स्कूटर पर काम करती हुई दिख रही है। यह स्कूटर इंजन क्षमता के साथ-साथ साइज में भी बड़ा होगा। खबरों के मुताबिक, TVS का आने वाला यह बड़े इंजन वाला स्कूटर 160cc का होगा जो Yamaha Aerox 155 और Hero Xoom 160 को टक्कर देगा। रिपोर्ट्स की मानें तो TVS का आने वाला यह 160cc मैक्सी स्कूटर अगले साल तैयार हो सकता है। कंपनी इस स्कूटर को उन प्रीमियम खरीदारों के लिए बना रही है जो मौजूदा एयर-कूल्ड इंजन वाले स्कूटरों से कुछ बेहतर और एडवांस चाहते हैं। साथ ही, Honda के बारे में भी यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह अपने ADV 160 के साथ इस सेगमेंट में उतर सकती है।
ऐसा हो सकता है डिजाइन
टीवीएस को अब यह फैसला लेना होगा कि वे इस स्कूटर के बीच में सेंट्रल स्पाइन देना चाहते हैं या नहीं। इसके अलावा, इस नए स्कूटर में लंबे व्हीलबेस के साथ 14-इंच के टायर भी मिलने की उम्मीद की जा रही है। बता दें कि, यह भी उम्मीद है कि TVS इस नए स्कूटर में एक डैशकैम और बदलने वाले कलर टेंपरेचर वाली डुअल हेडलाइट्स की सुविधा भी दे सकता है।
बूट स्पेस और ब्रेकिंग
इस स्कूटर में एक ऐसा गहरा बूट स्पेस होना चाहिए जिसमें शौकीनों को आकर्षित करने के लिए फैंसी-फुल हेलमेट आसानी से रखा जा सके। इसके अलावा लोग इसके पिछले पहियों में भी डिस्क ब्रेक की उम्मीद कर रहे हैं।


































