Categories:HOME > Scooter > EV Scooter

Yamaha का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर आया सामने, स्वैपेबल बैटरी और मिड-माउंट मोटर से होगा लैस

Yamaha का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर आया सामने, स्वैपेबल बैटरी और मिड-माउंट मोटर से होगा लैस

यामाहा का एक इलेक्ट्रिक स्कूटर दिख रहा है जो प्रोडक्शन के लिए तैयार लगता है। हालांकि, यह मॉडल ब्रांड के मौजूदा लाइन-अप की किसी भी गाड़ी के मेल नहीं खाता है। लेकिन, इसका ओवरऑल लुक Ray ZR 125 की तरह लगता है। डिजाइन पेटेंट से सबसे बड़ा खुलासा इसके ड्राइवट्रेन को लेकर हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Yamaha Arox E से अलग, जिसमें स्विंगआर्म पर मोटर लगी है, इस स्कूटर में बीच में मोटर लगी है। यह मोटर बेल्ट ड्राइव के जरिए पिछले पहिए तक पावर पहुंचाती है। रजिस्ट्रेशन से यह पता चलता है कि बैटरी सीट के नीचे मौजूद है और डिजाइन से संकेत मिलता है कि यह स्वैपेबल हो सकती है।

इसका रियर सस्पेंशन लेआउट है। इसमें ट्विन शॉक अब्जॉर्बर स्विंगआर्म पर आमतौर पर मिलने वाली जगह से काफी आगे की तरफ लगे हैं जो सीट के नीचे मौजूद बैटरी कंपार्टमेंट को दोनों तरफ से घेरते हैं। इसके अलावा, दोनों तरफ डिस्क ब्रेक, फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोरक और एक लंबी सिंगल पीस-सीट मिलती है।


फीचर्स के बारे में जानिए


इसमें एक खास हेडलाइट शामिल है जिसमें बीच में मौजूद V-शेप के डे-टाइम रनिंग लैंप (DRL) के दोनों तरफ दो LED यूनिट लगी हैं। टेल-लाइट का डिजाइन भी नुकीला और एंगुलर है जबकि फ्रंट एप्रन के अंदर के हिस्से में कई स्टोरेज पॉकेट दिखाई देते हैं। कोई दिखाई देने वाला की-होल न होना की-लेस इग्निशन और सीट एक्सेस का संकेत देता है और क छोटी TFT डिस्प्ले भी दिखाई दे रहा है।


भारत में होगी लॉन्च?


ग्लोबल लेवल पर Yamaha के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का लाइन-अप फिलहाल काफी सीमित है। यूरोप में कंपनी NEO's बेचती है दो एक कॉम्पैक्ट अर्बन कम्यूटर है और इसकी क्लेम्ड रेंज 68 किमी है। भारत में Yamaha इस समय इन-हाउस विकसित Aerox-E के साथ-साथ River Indie पर आधारित EC-06 पेश करती है।


इनसे होगा मुकाबला


हालांकि, इस स्टेज पर यह केवल एक जापानी रजिस्ट्रेशन है और Yamaha ने इस स्कूटर या इसके प्रोडक्शन टाइमलाइन के बारे में कोई घोषणा नहीं की है। अगर इसे भारत में लॉन्च किया जाता है तो इसका मुकाबला TVS iQube, Vida VX2 और Bajaj Chetak CC2501 जैसी गाड़ियों से देगा।

@देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली टाॅप 10 मोटरसाइकिलें

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab