नए कलर और फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ TVS Ntorq 125, कीमत ₹82,500 से शुरू
बाजार में कई कंपनी के स्कूटर ग्राहकों के लिए नए फीचर और कलर ला रहे हैं, इसी क्रम में टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने स्पोर्टी 125cc स्कूटर के लिए नए कलर्स और ग्राफिक्स पेश किए हैं। त्योहारों के सीजन में डिमांड बढ़ाने के लिए TVS Ntorq 125 के डिस्क और रेस एडिशन वेरिएंट में 5 नए कलर के विकल्प लेकर आई है। इसमें अब 3 नए कलर्स मिलेंगे- Drift Blue, Inferno Red और Rush Green। इन नए कलर्स के साथ नए कलरफुल अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं।
नए कलर
TVS Ntorq 125 के डिस्क वेरिएंट में दो नए कलर ऑप्शन मिलते हैं- Midnight Black और Spiti White। इसके अलावा, पहले से मिल रहे Nardo Grey कलर में अब पहले से ज्यादा शार्प ग्राफिक्स दिए गए हैं। TVS Ntorq के सभी वेरिएंट्स में अब TVS SmartXonnet ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, RLCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल फीचर मिलेगा। TVS Ntorq 125 Disc की शुरुआती कीमत 82,500 रुपए (एक्स-शोरूम) है तो वहीं TVS Ntorq 125 Race Edition वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 87,950 रुपए है।
इंजन में बदलाव
TVS Ntorq के इंजन या मैकेनिकल पार्ट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह अपडेट सिर्फ बाहरी लुक और डिजाइन तक ही सीमित है। TVS Ntorq में 124.8cc का सिंगल सिलिंडर, 4-स्ट्रोक एयर-कूल्ड फ्यूल इंजेक्टे़ इंजन दिया गया है जिसे परफॉर्मेंस और माइलेज के लिए बनाया गया है।
फ्रेम और वजन
TVS Ntorq को एक मजबूत अंडरबोन ट्यूबलर फ्रेम पर बनाया गया है। इसका व्हीलबेस 1285mm ही जो स्कूटर पर अच्छी पकड़ और फ्लेक्सिबिलिटी देता है। स्कूटर का ग्राउंड क्लीयरेंस 155mm और इसका वजन 111 किलोग्राम है। ये सभी चीजें मिलकर स्कूटर को चलाने में काफी आरामदायक, स्मूथ और आसान बनाती हैं।
@दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार के बारे में जानना चाहेंगे आप ...




























