अप्रिलिया के दो नए स्कूटर ट्रिब्यूट एडिशन में हुए लान्च, जानें कीमत और खासियत
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली । अप्रिलिया कंपनी ने दो नए स्कूटर लान्च कर दिए हैं। जिसमें दोनों स्पोर्टी स्कूटर हैं। अप्रिलिया ने स्कूटर्स SR 125 और SR 175 का TribuTe Edition को बाजार में पेश किया है। जो कैमलाज लिवरी के साथ आते हैं। इस स्पेशल एडिशन की शुरुआती कीमत 1.17 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। कलर और डिजाइन के अलावा इन स्कूटर्स के मैकेनिकल फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये मिलेगी सुविधा डिजाइन की बात करें तो दोनों स्कूटर्स को मैट-फिनिश के साथ मिलिट्री ग्रीन बेस रंग दिया गया है। इसके साथ ही स्कूटर के फ्रंट एप्रन और साइड प्रोफाइल पर येलो और पीले रंग की पट्टियां दी गई हैं। इसके 14-इंच के पहियों पर लाल रंग की पट्टी मिलना जारी है। यह रंग और डिजाइन SR 175 और SR 125 दोनों में एक जैसा ही है। इंजन और पावर Aprilia SR 125 में 124cc का सिंगल-सिलिंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 10.6hp की पावर और 10.4nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, Aprilia SR 175 वाले इस मॉडल में 174CC का सिंगल-सिलिंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है जो 13.2hp की पावर और 14.1nm का टॉर्क जनरेट करता है। इतनी है कीमत Aprilia SR 125 Tribute की कीमत 1.17 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) और SR 175 Tribute की कीमत 1.24 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है।


































