25 किमी की रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, 65 किमी/घंटा की टॉप-स्पीड, जानें Ampere Magnus Neo की खासियतें
शहर में रोजाना आने-जाने के साथ कभी-कभी लंबी दूरी तय करने वालों के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर एक उपयोगी विकल्प बनते जा रहे हैं। हालांकि, स्कूटर खरीदते समय टॉप-स्पीड, बैटरी रेंज और चार्जिंग टाइम जैसे पहलुओं को लेकर लोगों के मन में सवाल रहते हैं। ऐसे में Ampere Magnus Neo इलेक्ट्रिक स्कूटर 125 किलोमीटर तक की दावा की गई IDC रेंज के साथ एक विकल्प के रूप में उपलब्ध है। मोटर और परफॉर्मेंस Ampere Magnus Neo में BLDC हब मोटर दी गई है। इसकी रेटेड पावर 1.5 किलोवॉट है, जबकि पीक पावर 2.4 से 2.5 किलोवॉट के बीच बताई गई है। स्कूटर में 110Nm व्हील टॉर्क मिलता है और इसकी टॉप-स्पीड 65 किमी/घंटा है। कंपनी के अनुसार, यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार 6.5 सेकंड में पकड़ सकता है। इस वजह से शहरी ट्रैफिक में इसे रोजाना की सिटी राइड के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 2.3kWh LFP बैटरी और 125 किमी तक रेंज Magnus Neo में 2.3kWh LFP बैटरी पैक दिया गया है, जिसे IP67 रेटिंग प्राप्त है। इसकी IDC रेंज सिंगल चार्ज में 125 किलोमीटर तक होने का दावा किया गया है। स्कूटर के साथ मिलने वाले स्टैंडर्ड 7A पोर्टेबल चार्जर से बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब 5 घंटे लगते हैं। वहीं, बैटरी को पूरी तरह चार्ज करने में करीब 6 घंटे का समय लगता है। स्टील फ्रेम और डुअल सस्पेंशन इलेक्ट्रिक स्कूटर में डुअल-फ्रेम स्टील चेसिस दिया गया है। सस्पेंशन के लिए आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे डुअल शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं। ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे दोनों तरफ 130mm ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। स्कूटर में स्टील मेटल व्हील्स मिलते हैं, जिनमें आगे 12-इंच और पीछे 10-इंच का पहिया दिया गया है। डिजिटल डिस्प्ले समेत कई फीचर्स Magnus Neo में 3.5-इंच डिजिटल LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, ट्रिपमीटर, क्लॉक, डिस्टेंस-टू-एंप्टी और बैटरी प्रतिशत जैसी जानकारियां देखी जा सकती हैं। इसके अलावा स्कूटर में ऑल-LED लाइटिंग, USB चार्जिंग पोर्ट, कैरी हुक, मल्टी-फंक्शन लॉक, साइड-स्टैंड कट-ऑफ और पुश-बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। 90,999 रुपये से शुरू कीमत Ampere Magnus Neo की एक्स-शोरूम कीमत 90,999 रुपये से शुरू होती है। इसके Ocean Blue और Turmeric Latte वेरिएंट की कीमत 90,999 रुपये है। वहीं Misty Mauve वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 97,125 रुपये है। खरीदने से पहले इन बातों पर दें ध्यान 125 किमी की IDC रेंज कंपनी का दावा है और वास्तविक परिस्थितियों में रेंज राइडिंग स्टाइल, यातायात, वजन, सड़क और मौसम जैसे कारकों के अनुसार अलग हो सकती है। इसलिए खरीदारी से पहले बैटरी वारंटी, चार्जिंग सुविधा, सर्विस नेटवर्क और अपने दैनिक उपयोग के हिसाब से वास्तविक रेंज की जानकारी लेना उपयोगी रहेगा।
Related Articles
25 किमी की रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, 65 किमी/घंटा की टॉप-स्पीड, जानें Ampere Magnus Neo की खासियतें
पहली बार चला रहे हैं इलेक्ट्रिक स्कूटर? इन 4 गलतियों से बचें, वरना बैटरी और स्कूटर को हो सकता है नुकसान































