Categories:HOME > Scooter >

एडवेंचर स्टाइल में लॉन्च हुआ नया स्कूटर, जानिए Honda HooRide 125 की पूरी डिटेल

एडवेंचर स्टाइल में लॉन्च हुआ नया स्कूटर, जानिए Honda HooRide 125 की पूरी डिटेल

होंडा कंपनी ने Honda HooRide 125 स्कूटर उतारा है। इस स्कूटर में PCX 125 वाला 125cc का लिक्विड-कूल्ड eSP+ इंजन दिया गया है। इसका डिजाइन अफ्रीका ट्विन बाइक से प्रेरित एडवेंचर स्टाइल का है। इस तालमेल में एक मजबूत और एडवेंचर स्टाइल वाला 125cc का स्कूटर तैयार हुआ है 47.17kmpl तक का माइलेज देता है। इसे खासतौर पर चीन के बाजार के लिए बनाया गया है। ऐसा है इसका डिजाइन डिजाइन के मामले में Honda HooRide 125 ऐसा दिखता है जैसे यह अफ्रीका ट्विन या छोटे ADV 160 से प्रेरित हो। इसमें ट्विन-पॉड हेडलाइट्स, सी-शेप वाले LED DRL और एक ऊंचा स्मोक्ड विंडस्क्रीन दिया गया है। ऐसे ही लाइट डिजाइन इसके पीछे की टेल लाइट्स में भी दिया गया है। लुक और फीचर्स इसका आगे का मडगार्ड जानबूझकर ऐसा बनाया गया है जो एक एडवेंचर मोटरसाइकिल या स्कूटर की चोंच जैसा दिखता है। यह एक स्टेप-थ्रू स्कूटर है और इसमें काम की चीजों को रखने के लिए एक फ्लैट फ्लोरबोर्ड दिया गया है। इसके अलावा, इसमें पीछे बैठने वालों के लिए एक उठी हुई स्टेप-सीट के साथ सिंगल पीस सीट मिलती है। फ्यूल टैंक और एडवांस फीचर्स इस स्कूटर में फ्यूल फिलर आगे की तरफ दिया गया है और 8.2 लीटर का फ्यूल टैंक फ्लोरबोर्ड में मौजूद है जिससे सीट के नीचे काफी जगह मिल जाती है। फीचर्स की बात करें तो इसके दोनों वेरिएंट्स में कीलेस गो स्टैंडर्ड मिलता है। इसके अलावा TPMS, 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टाइप-ए और टाइप-सी यूएसी पोर्ट जैस कई फीचर्स मिलते हैं। इंजन और पावर इसमें PCX 125 वाला ही 124.7cc, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड, 4-वाल्व इंजन दिया गया है जो 11.2PS की पावर और 11.7nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका माइलेज 47.17kmpl है। चीन में इसकी कीमत 12,980 (लगभग 1.83 लाख रुपए) से CNY 14,680 (लगभग 2.07 लाख रुपए) के बीच है। हालांकि, इसके भारतमें लॉन्च होने की उम्मीद बहुत कम है।

@पुरानी कार भी बन जाएगी नई और स्टाइलिश, ये हैं तरीके

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab