Categories:HOME > Scooter >

Simple Wave Electric Scooter: 243 किमी की रेंज के साथ लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत और फीचर्स

Simple Wave Electric Scooter: 243 किमी की रेंज के साथ लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत और फीचर्स

बाजार में ईवी सेगमेंट में लगातार नए वाहनों को पेश और लॉन्च किया जा रहा है। भारतीय स्टार्टअप Simple Energy की ओर से भी नए Electric Scooter के तौर पर Simple Wave को लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया गया है। सिंगल चार्ज में इसे कितने किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया गया है। लॉन्च हुआ Simple Wave सिंपल वन की ओर से अपने नए स्कूटर के तौर पर सिंपल वेव को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस स्कूटर को फैमिली स्कूटर के तौर पर ऑफर किया गया है। इतनी दमदार बैटरी और मोटर सिंपल वन की ओर से वेव इलेक्ट्रिक स्कूटर में बैटरी के तीन विकल्प दिए गए हैं। इसमें 2.2 kWh की क्षमता की बैटरी से लेकर पांच kWh की क्षमता के विकल्प दिए गए हैं। जिससे स्कूटर को सिंगल चार्ज में 243 किलोमीटर तक की IDC रेंज मिल सकती है। इसमें 6.4 किलोवाट की क्षमता की मोटर को दिया गया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह रेयर अर्थ मेटिरियल से नहीं बनी है। जिससे इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंंचती है। स्कूटर में कई राइडिंग मोड्स को भी दिया गया है। ये हैं फीचर्स निर्माता की ओर से अपने स्कूटर में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट, 12 इंच टायर, सात इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ओटीए अपडेट, ईको एक्स, ईको, राइड और स्पोर्ट्स राइडिंंग मोड्स, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, डिस्क ब्रेक, सिंगल सीट जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। इतनी है कीमत निर्माता की ओर से दूसरी जेनरेशन के सिंगल वन एस स्कूटर को 1.10 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस स्कूटर की डिलीवरी को सितंबर से शुरू किया जाएगा।

@रफ्तार की बादशाह हैं ये टाॅप 5 कारें, मर्सिडीज़, पोर्श भी हैं पीछे

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab