Categories:HOME > Scooter >

फैमिली के लिए कौनसा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर, जानिए कीमत, रेंज और फीचर्स

फैमिली के लिए कौनसा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर, जानिए कीमत, रेंज और फीचर्स

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली । भारत में फैमिली-फोकस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इस सेगमेंट में एथर रिज्टा और टीवीएस आईक्यूब दो सबसे बड़े और भरोसेमंद नाम बनकर उभरे हैं। हालांकि दोनों ब्रांड्स की प्राइसिंग अप्रोच बिल्कुल अलग रखी है। टीवीएस आईक्यूब का एंट्री वेरिएंट रिज्टा के सबसे सस्ते मॉडल से करीब पांच हजार सस्ता है, जो पहली बार ईवी खरीदने वालों के लिए बहुत मायने रखता है। आपके बजट और डेली कम्यूट (रोजाना के सफर) के हिसाब से कौन सा मॉडल ज्यादा सही रहेगा, आइए समझते हैं: कीमत और वेरिएंट में क्या अंतर? एथर रिज्टा में ग्राहक को दो ट्रिम्स मिलते हैं। इसके S वेरिएंट की कीमत 1.21 लाख रुपये और Z वेरिएंट की कीमत 1.37 लाख रुपये है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं। जबकि रिज्टा में वेरिएंट कम हैं, लेकिन कंपनी इनमें ज्यादा स्टैंडर्ड इक्विपमेंट देने पर जोर देती है। वहीं, टीवीएस आईक्यूब का लाइनअप ज्यादा बड़ा है। इसका बेस 2.2kWh मॉडल 1.15 लाख रुपये से शुरू होता है, जबकि टॉप-स्पेक iQube ST 5.3kWh की कीमत 1.75 लाख रुपये तक जाती है। कुल मिलाकर iQube पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसका मतलब है कि कम बजट वाले खरीदारों के लिए iQube में ज्यादा एंट्री पॉइंट्स हैं। वहीं Rizta में कम लेकिन करीबी कीमत वाले विकल्प मिलते हैं। रेंज में किसका पलड़ा भारी? एथर रिज्टा की IC-सर्टिफाइड रेंज 123 किमी और 161 किमी है। रेंज बैटरी कॉन्फिगरेशन के हिसाब से बदलती है। दोनों पर 8 साल की बैटरी वारंटी दी गई है। टीवीएस आईक्यूब में रेंज वेरिएंट के साथ लगातार बढ़ती है। इसके बेस मॉडल की रेंज 94 किमी से शुरू होती है और टॉप-स्पेक ST वेरिएंट में यह 212 किमी तक पहुंचती है। इस तरह टीवीएस आईक्यूब में खरीदार को अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से रेंज चुनने की ज्यादा आजादी मिलती है। दूसरी ओर, Rizta के दोनों रेंज विकल्प फैमिली और रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हैं। बैटरी वारंटी में बड़ा अंतर बैटरी वारंटी के मामले में भी दोनों ईवी के बीच काफी अंतर देखने को मिलता है। एथर रिज्टा में आठ साल की जबकि टीवीएस में सिर्फ तीन साल या 50 हजार किमी की बैटरी वारंटी मिलती है। यानी लंबी अवधि की बैटरी वारंटी को प्राथमिकता देने वाले खरीदारों के लिए Rizta ज्यादा आकर्षक विकल्प हो सकता है। किस इलेक्ट्रिक में ज्यादा स्टोरोज एथर रिज्टा को खास तौर पर फैमिली इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें कुल 56 लीटर का कंबाइंड स्टोरेज मिलता है। इसमें 34 लीटर का बूट और 22 लीटर का फ्रंट फ्रंक शामिल है। इसके अलावा इसमें चौड़ा पिलियन बैकरेस्ट दिया गया है, जिससे पीछे बैठने वाले यात्री के लिए आराम बढ़ता है। सुरक्षा के लिए रिज्टा में FallSafe मोटर कटऑफ और लाइव लोकेशन शेयरिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

@Maruti की इस कार का माइलेज है 48 किमी प्रति लीटर

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab