Categories:HOME > Bike > Sports Bike

Hero XPulse 200 4V की ब्रिटेन में एंट्री: दमदार एडवेंचर बाइक, किफायती कीमत में लॉन्च

Hero XPulse 200 4V की ब्रिटेन में एंट्री: दमदार एडवेंचर बाइक, किफायती कीमत में लॉन्च

हीरो मोटोकॉर्प की ओर से अब ब्रिटेन में भी अपनी एडवेंचर मोटरसाइकिल सीरीज Hero X Pulse 200 सीरीज को लान्च कर दिया है। हीरो की ओर से इस सीरीज की कौन सी मोटरसाइकिल को ब्रिटेन में लान्च किया है। किस कीमत पर इनको ऑफर किया गया है। किस तरह की खासियत इनमें दी गई हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। हीरो मोटोकॉर्प की ओर से ब्रिटेन में अपनी दो मोटरसाइकिल को लान्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इन दोनों को भारत में भी एडवेंचर सीरीज में ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ब्रिटेन में Hero X Pulse 200 4V के स्टैंडर्ड और प्रो वेरिएंट्स को लान्च किया गया है। हीरो की ओर से इन दोनों ही मोटरसाइकिल में 199.6 सीसी की क्षमता का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इस इंजन से दोनों मोटरसाइकिल को 18.9 बीएचपी की पावर और 17.35 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ ही इन मोटरसाइकिल में पांच स्पीड ट्रांसमिशन को दिया गया है।

ये है खासियत



निर्माता की ओर से इन दोनों मोटरसाइकिल में एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, राइडिंग के लिए तीन मोड को दिया गया है।


ये है कीमत


हीरो मोटोकॉर्प की ओर से स्टैंडर्ड वेरिएंट को 2499 ब्रिटिश पाउंड और प्रो वेरिएंट की कीमत 2699 ब्रिटिश पाउंड तय की है। इसके साथ ही 299 पाउंड में ओटीआर को भी ऑफर किया गया है। इन दोनों मोटरसाइकिल पर निर्माता की ओर से दो साल की वारंटी को भी ऑफर किया गया है।

@ये हैं 5 बेस्ट यूज्ड Dual Dirt Bike

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab