Car
साउथ कोरिया की प्रमुख कार निर्माता हुंडई मोटर और किआ ने बुधवार को कहा कि उन्होंने जर्मन ऑटोमोटिव चिप निर्माता इनफिनॉन टेक्नोलॉजीज एजी के साथ स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की है, ताकि इसकी पावर सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन को सुरक्षित किया जा सके।
एलन मस्क द्वारा संचालित टेस्ला का मुनाफा तीसरी तिमाही में 44 प्रतिशत कम होकर 1.85 बिलियन डॉलर हो गया, जबकि एक साल पहले की अवधि में इसने 3.3 बिलियन डॉलर का मुनाफा दर्ज किया था।
टाटा मोटर्स ने डिजिटल प्लेटफॉर्म फ्रेट कॉमर्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ('फ्रेट टाइगर') की 26.79 प्रतिशत हिस्सेदारी 150 करोड़ रुपये में खरीदी है। कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।
चीन ने राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर दिसंबर से कुछ ग्रेफाइट उत्पादों पर अतिरिक्त निर्यात प्रतिबंधों की घोषणा की है। उसका यह कदम दुनिया भर में ईवी निर्माताओं को प्रभावित कर सकता है क्योंकि देश प्राकृतिक ग्रेफाइट का मुख्य स्रोत और उत्पादक है।
मारुति सुजुकी की मूल कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन भारत को अपना वैश्विक इलेक्ट्रिक कार विनिर्माण केंद्र बनाने की योजना बना रही है
वैश्विक इंजीनियरिंग दिग्गज रोल्स-रॉयस ने लागत में भारी कटौती के तहत वैश्विक स्तर पर 2,500 से अधिक कर्मचारियों को बर्खास्त करने की योजना की घोषणा की है।
इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने थर्ड-पार्टी ऐप्स को सपोर्ट करने के लिए ऑफिशियल एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) दस्तावेज जारी किया है।
एलन मस्क द्वारा संचालित टेस्ला के साइबरट्रक में कथित तौर पर 2024 में 100,000 से 120,000 डिलीवरी और 2025 में 240,000 से 260,000 डिलीवरी होगी।
ऑटोमेकर निसान ने ड्राइव मोटर से संबंधित सॉफ्टवेयर में संभावित खराबी के कारण अमेरिका में लगभग 9,813 मॉडल वर्ष 2023 एरिया इलेक्ट्रिक एसयूवी को वापस मंगाने का नोटिस जारी किया है।
त्योहारी सीजन में बढ़ती मांग के बीच ऑटोमोबाइल निर्माताओं ने 1 अक्टूबर से कारों और एसयूवी के दाम बढ़ा दिये हैं जिससे उपभोक्ताओं को अब इनके लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी।
एलन मस्क द्वारा संचालित टेस्ला ने चीन में अपडेटेड डिजाइन और परफॉर्मेंस में बदलाव के साथ लगभग 263,900 युआन (37,000 डॉलर) की शुरुआती कीमत पर एक नई मॉडल वाई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है।
अग्रणी कार निर्माता मारुति सुजुकी को जीएसटी प्राधिकरण ने कारण बताओ नोटिस भेजा है, जिसमें ब्याज और जुर्माने सहित टैक्स के रूप में 139.3 करोड़ रुपये चुकाने को कहा गया है।
अमेरिकी समान रोजगार अवसर आयोग (ईईओसी) ने टेस्ला पर कथित तौर पर अपने अश्वेत कर्मचारियों का नस्लीय उत्पीड़न करने पर मुकदमा दायर किया है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में रहने वाले एक व्यक्ति ने महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा समेत 13 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने बिना एयरबैग लगी हुई गाड़ी बेच दी, जिससे उनके बेटे की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश में हिंदुजा समूह के स्वामित्व वाली लेलैंड कंपनी से 1500 करोड़ रुपए का एक मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिन (एमो) हुआ है। कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि इसे 18 माह में धरातल पर उतार देंगे। अगर ऐसा हुआ तो जानकर बताते हैं कि नवाबों का शहर इलेक्ट्रिक गाड़ी का मैन्युफैक्चरिंग हब बन सकता है।
एलन मस्क अपनी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला से कथित तौर पर मिले निजी लाभों के लिए अमेरिकी न्याय विभाग की जांच के दायरे में हैं।
















