Categories:HOME > Car > Luxury Car

नई 7-सीटर Renault Duster की तैयारी, दमदार हाइब्रिड इंजन और ADAS फीचर्स के साथ 2027 में हो सकती है लॉन्च

नई 7-सीटर Renault Duster की तैयारी, दमदार हाइब्रिड इंजन और ADAS फीचर्स के साथ 2027 में हो सकती है लॉन्च

बाजार में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की ज्यादा मांग रहती है। रेनोल्ट की ओर से भी इस सेगमेंट में कई विकल्प ऑफर किए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता जल्द ही नई एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे किस तरह की खासियत के साथ कब तक लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेनो की ओर से जल्द ही नई एसयूवी के लॉन्च की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को सात सीटों के विकल्प के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

इस एसयूवी को करेगी लॉन्च


रिपोर्ट्स के मुताबिक रेनो की ओर से नई सात सीटों वाली एसयूवी को भी Renault Duster के नाम से ही लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन अभी औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है।


हो रही टेस्टिंग


लॉन्च से पहले निर्माता इस एसयूवी की टेस्टिंग कर रही है। इसी दौरान इसे हाल में ही देखा गया है। जिसकी लंबाई 4.5 मीटर तक हो सकती है और इसे Renault Boreal से प्रेरित होकर बनाया गया है।


ये मिली जानकारी


टेस्टिंग के दौरान देखी गई यूनिट को पूरी तरह से ढंका गया था। लेकिन फिर भी इसके आकार और डिजाइन की कुछ जानकारी सामने आई है। जिसके मुताबिक इसे रेनो के नए प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। जिसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, शार्क फिन एंटीना, रियर स्पॉयलर, 17 से 18 इंच अलॉय व्हील को दिया गया है। इसके साथ ही इस एसयूवी में बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलैस चार्जर, वेंटिलेटिड सीट, रियर एसी वेंट, 360 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, छह एयरबैग, एबीएस जैसे कई फीचर्स को दिया जा सकता है।


इतना दमदार इंजन


निर्माता की ओर से इस एसयूवी में भी 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें भी 1.8 लीटर की क्षमता का हाइब्रिड इंजन का विकल्प भी दिया जा सकता है। रेनो की ओर से नई सात सीटों वाली डस्टर के लॉन्च को लेकर कोई भी औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि इस एसयूवी को भारत में 2027 के शुरू में पेश किया जा सकता है।


कितनी होगी कीमत


निर्माता की ओर से जब नई एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा तभी इसकी कीमत की सही जानकारी मिल पाएगी। लेकिन उम्मीद है कि इसे भारतीय बाजार में 12 से 15 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा सकता है।

@Made in India-Kwid अब जाएगी दक्षिणी अफ्रिका, भूटान और बांग्लादेश

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab