Bike

नए साल के अवसर पर ईवी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक को इटका लगा है। दोपहिया ईवी सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक को पछाड़कर बजाज ऑटो नंबर 1 कंपनी बन गई है। 

भारतीय दोपहिया बाजार में Keeway और TVS दो प्रमुख ब्रांड के रूप में उभरे हैं। Keeway का वैश्विक अनुभव और प्रीमियम डिजाइन, भारतीय बाजार में अलग पहचान बना रहा है, जबकि TVS, अपनी विश्वसनीयता और किफायती कीमतों के कारण घरेलू बाजार में दशकों से मजबूत पकड़ बनाए हुए है। आइए इन दोनों ब्रांड्स का तुलनात्मक विश्लेषण करते हैं।

स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में नई ऊंचाइयों को छूते हुए, CFMoto 250SR बाजार में एक आदर्श विकल्प के रूप में उभरी है। बेहतरीन प्रदर्शन, आकर्षक डिजाइन, और आधुनिक तकनीकी फीचर्स के साथ यह बाइक युवा राइडर्स और स्पीड के दीवानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

शहरी सड़कों पर स्टाइल और परफॉर्मेंस का सही संतुलन तलाशने वालों के लिए Keeway ने अपनी नई बाइक SR125 लॉन्च की है। रेट्रो लुक और आधुनिक फीचर्स के साथ यह बाइक एक कॉम्पैक्ट शहरी कम्यूटर के रूप में डिजाइन की गई है, जो दैनिक आवागमन के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

भारतीय बाइक बाजार में 3 लाख रुपये तक की कीमत वाली बाइक सेगमेंट बेहद लोकप्रिय है। इस रेंज में बेहतरीन स्टाइल, दमदार परफॉर्मेंस, और आकर्षक फीचर्स वाली बाइक्स मिलती हैं, जो राइडिंग का अनुभव खास बना देती हैं। अगर आप नई बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए लाए हैं 3 लाख रुपये से कम कीमत में उपलब्ध कुछ टॉप बाइक्स की सूची।

। इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी एम्पीयर की वित्त वर्ष 24 में परिचालन से कुल आय 46 प्रतिशत घटकर 612 करोड़ रुपये रह गई है। वित्त वर्ष 23 में यह 1,124 करोड़ रुपये थी। 

मोटरसाइकिल की दुनिया में, प्रदर्शन और तकनीकी उत्कृष्टता का जिक्र आते ही सुजुकी GSX-R1000R का नाम अनायास ही जुबां पर आता है। यह मोटरसाइकिल न केवल रेस ट्रैक पर बल्कि आम सड़कों पर भी अपने शानदार प्रदर्शन और अत्याधुनिक फीचर्स के कारण शिखर पर बनी हुई है। आइए जानते हैं कि यह बाइक कैसे अपने सेगमेंट में खुद को अलग और विशिष्ट बनाती है।

दुनिया भर में पर्यावरणीय संकट और शहरी यातायात की चुनौतियों के बीच, 2024 को साइकिल के चलन में अभूतपूर्व वृद्धि का साल माना जा रहा है। यह न केवल एक पर्यावरण अनुकूल परिवहन माध्यम के रूप में लोकप्रिय हो रही है, बल्कि टिकाऊ गतिशीलता के क्षेत्र में एक नई क्रांति ला रही है।

भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में टीवीएस मोटर कंपनी ने एक बार फिर तहलका मचाया है। अपनी नई पेशकश, टीवीएस रोनिन, के साथ कंपनी ने न सिर्फ नई तकनीक पेश की है बल्कि स्टाइल और आराम का बेहतरीन संतुलन भी पेश किया है। यह बाइक उन राइडर्स के लिए डिज़ाइन की गई है, जो पावरफुल इंजन, आधुनिक डिज़ाइन और प्रीमियम फीचर्स के साथ बेहतरीन राइडिंग अनुभव चाहते हैं।

भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार तेजी से विकसित हो रहा है, और अब इसमें एक और नाम जुड़ गया है: ग्रेवटन क्वांटा इलेक्ट्रिक बाइक। यह बाइक भारतीय ईवी बाजार में एक नई क्रांति लेकर आई है, खासतौर पर अपनी LMFP (लिथियम-मैंगनीज-आयरन-फॉस्फेट) बैटरी तकनीक और ऑल-टेरेन क्षमताओं के साथ। इसकी कीमत ₹1.12 लाख (एक्स-शोरूम) तय की गई है, जो इसे प्रीमियम सेगमेंट में खास बनाती है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सोशल मीडिया पर ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर तोड़ने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हथौड़े से एक ग्राहक अपने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को तोड़ रहा है।

सरकार द्वारा भाविश अग्रवाल के नेतृत्व वाली ओला इलेक्ट्रिक के उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रोसेस को लेकर विस्तृत जांच का आदेश दिया है, लेकिन इसके ग्राहकों को कोई राहत नहीं मिली है। सोमवार को कई ग्राहकों ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर असंतुष्टि व्यक्त की। 

ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में बीते कुछ महीनों में भारी गिरावट देखने को मिली है और इस कारण निवेशकों को तकड़ा नुकसान हुआ है। मंगलवार को शेयर 70.20 रुपये पर था, जो कि उसके ऑल-टाइम हाई 157.40 प्रति शेयर से 55 प्रतिशत या 87.20 रुपये प्रति शेयर कम है। 

त्योहारी सीजन (3 अक्टूबर-13 नवंबर) के दौरान दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री में 14 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि हुई। यह जानकारी सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

भाविश अग्रवाल के नेतृत्व वाली ओला इलेक्ट्रिक की उपभोक्ता शिकायत समाधान प्रक्रिया को लेकर केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल अक्टूबर में देश में कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 14.2 प्रतिशत बढ़कर 21.64 लाख यूनिट हो गई, जबकि अक्टूबर 2023 में यह आंकड़ा 18.96 लाख यूनिट था।