Bike
दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने इस साल अक्टूबर में कुल 5,97,711 यूनिट बेची, जो कि सालाना आधार पर 21 प्रतिशत की वृद्धि दिखाती है। कंपनी ने बीते साल अक्टूबर में कुल 4,92,884 यूनिट बेची थी।
यामाहा ने हमेशा से भारतीय बाइकर्स के दिल में एक खास जगह बनाई है, और उसकी नई बाइक यामाहा FZ-X ब्लूटूथ एक बार फिर से बाइक प्रेमियों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार है।
जर्मन ऑटोमोटिव दिग्गज शेफ़लर ने स्कूटर निर्माता किम्को के साथ मिलकर एक हाइब्रिड स्कूटर कॉन्सेप्ट विकसित किया है,
फेस्टिव सीजन के दौरान इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 85 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है। अक्टूबर में कुल 1,39,031 ईवी दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 75,164 यूनिट्स का था। ईवी वाहनों की बढ़ती हुई बिक्री दिखाती है कि लोगों का रुझान अब धीरे-धीरे पेट्रोल वाहनों से शिफ्ट होकर इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ जा रहा है। कैलेंडर वर्ष 2024 के पहले 10 महीने ने कुल 9,54,164 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। इसमें सालाना आधार पर 38 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पिछले साल समान अवधि में यह आंकड़ा 6,92,363 था। अक्टूबर 2024 में सर्विस और प्रोडक्ट क्वालिटी को लेकर मुश्किलों का सामना कर रही कंपनी ओला इलेक्ट्रिक द्वारा 41,605 यूनिट्स की बिक्री की गई है।
ईवी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक का शेयर मंगलवार को अपने ऑल-टाइम लो और आईपीओ प्राइस 76 रुपये के नीचे पहुंच गया है। कारोबार की शुरुआत में शेयर गिरावट के साथ खुला था और अब तक के कारोबार में ओला इलेक्ट्रिक के शेयर ने 74.84 रुपये का न्यूनतम स्तर छुआ है।
रॉयल एनफील्ड, अपनी प्रतिष्ठित मोटरसाइकिलों के लिए जानी जाती है, ने अपने नए अपडेटेड मॉडल्स—हंटर 350 और इंटरसेप्टर 650—की टेस्टिंग के दौरान कुछ रोमांचक फीचर्स का खुलासा किया है। इन नई मोटरसाइकिलों में तकनीकी सुधार और शानदार डिज़ाइन के साथ, कंपनी अपने ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।
यामाहा मोटर कंपनी ने भारतीय बाजार में बाइक प्रेमियों के लिए एक खास तोहफा पेश किया है—यामाहा FZ-X ब्लूटूथ। यह बाइक उन लोगों के लिए डिज़ाइन की गई है जो स्टाइल, कंफर्ट, और आधुनिक तकनीक का मिश्रण चाहते हैं। यह न केवल शानदार डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है, बल्कि इसमें दी गई ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स इसे एक अनूठा अनुभव प्रदान करते हैं।
शो के बाद, बाईक के प्रति दर्शकों की दीवानगी का नतीजा यह रहा कि दो दर्जन से अधिक बाईकों की बुकिंग की गई। प्रभात सिंह ने बताया कि बजाज पल्सर मैनिया अब युवा दिलों का धड़कन बन चुकी है। धन तेरस और दीपावली के अवसर पर बाईक खरीदने वाले ग्राहकों को विशेष छूट और गिफ्ट पैक दिए जाएंगे।
भारत चीन को पछाड़ दुनिया का सबसे बड़ा दोपहिया वाहन बाजार बन गया है। शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री में वृद्धि दर्ज हुई है। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर दोपहिया वाहनों की बिक्री में मजबूत दोहरे अंकों की वृद्धि देखी गई।
इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कंपनी जिप इलेक्ट्रिक का नुकसान वित्त वर्ष 24 में 2.2 गुना बढ़कर 91 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि इससे पहले के वित्त वर्ष में 40 करोड़ रुपये था।
भाविश अग्रवाल के नेतृत्व वाली ओला इलेक्ट्रिक के शेयर सोमवार को 90 रुपये के नीचे फिसल गया। शेयर में गिरावट की वजह सोशल मीडिया पर ओला इलेक्ट्रिक के स्कूटर्स को लेकर लगातार आ रही शिकायतें हैं।
भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का देश की अर्थव्यवस्था की तेजी में एक महत्वपूर्ण भूमिका है।
ओला इलेक्ट्रिक के मार्केट शेयर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है और सितंबर में यह गिरकर 27 प्रतिशत हो गया है। इसकी वजह दोपहिया ईवी क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का बढ़ना और कंपनी के ईवी स्कूटर में लगातार ग्राहकों को समस्या का सामना करना है।
ओला इलेक्ट्रिक के शेयर की कीमत में सोमवार को 4 प्रतिशत तक की बड़ी गिरावट देखने को मिली। इस कारण से शेयर के दाम लिस्टिंग के बाद पहली बार 100 रुपये के नीचे पहुंच गए।
















