AUTO

देश की राजधानी दिल्ली में इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा पूरी तरह से सीएनजी ऑटो की जगह ले सकते हैं।

दुनिया के दिग्गज लग्जरी कार ब्रांडों में से एक जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की प्रवर्तक कंपनी टाटा मोटर्स के शेयर में गुरुवार को 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूएस में आयातित कारों पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाना है। 

देश में ऑटो सेक्टर को बढ़ाने के लिए लाई गई प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) स्कीम के तहत कंपनियों ने (दिसंबर 2024) तक नई उत्पादन क्षमताएं और टेक्नोलॉजी अपग्रेड में 25,219 करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया है। इससे देश में 38,186 रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारत के बढ़ते महत्व के कारण ऑटो कंपोनेंट के निर्यात में पिछले कुछ वर्षों में मजबूत वृद्धि देखने को मिली है।

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto भारत के इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है।

फरवरी 2025 में भारतीय ऑटो उद्योग ने कमजोर खुदरा बिक्री देखी, जो महीने के दौरान साल-दर-साल (वाई-ओ-वाई) 7% कम रही, जबकि डीलरों ने मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) द्वारा उनकी सहमति के बिना इन्वेंट्री को आगे बढ़ाने के बारे में मुद्दे उठाए।

चीन के पूर्वी प्रांत शांदोंग में स्थित यंताई बंदरगाह इन दिनों ऑटोमोबाइल निर्यात का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है। यहां जहाजों पर लोड होने के लिए सैकड़ों कारों की कतारें देखी जा सकती हैं, जो चीन के तेजी से बढ़ते ऑटो एक्सपोर्ट उद्योग की ताकत को दर्शाती हैं।

वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री का राजस्व 8-10 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है। गुरुवार को आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपने जयपुर शोरूम को अब और अधिक सुविधाजनक स्थान टोंक रोड पर स्थानांतरित कर दिया है।

जर्मनी के लग्जरी स्पोर्ट्स कार मैन्यूफैक्चरर पोर्शे ने भारतीय बाजार में अपनी बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक

राष्ट्रीय राजधानी में चल रहे ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025’ में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं।

गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स ने दिल्ली में हुए भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर इब्लू फियो जेड और इब्लू फियो डीएक्स को लॉन्च किया। कंपनी का मकसद पर्यावरण के अनुकूल, ऊर्जा बचाने वाले और टिकाऊ वाहन बनाना है।

टाटा मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2025 में टाटा सफारी स्टील्थ एडिशन और टाटा हैरियर ईवी स्टील्थ एडिशन के अनावरण के साथ एक बार फिर सुर्खियाँ बटोरीं। इन अनोखे वेरिएंट में आकर्षक डार्क थीम वाला एक्सटीरियर और बेहतरीन इंटीरियर्स हैं, जो भारत में एसयूवी के दीवानों की बदलती पसंद को पूरा करते हैं। बेहतरीन खूबियों और दमदार उपयोगिता को ध्यान में रखकर बनाए गए स्टील्थ एडिशन से प्रीमियम एसयूवी बाजार में टाटा की अपील और बढ़ने की उम्मीद है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) ने सोमवार को द्वारका के यशोभूमि में चल रहे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में मोबिलिटी उद्योग में संभावित अनुप्रयोगों के लिए तैयार 43 अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लग्जरी कार निर्माता BMW ने अपनी नई BMW X3 SUV को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट्स- पेट्रोल और डीजल में पेश किया है। इस कार की कीमत इतनी है कि इसे खरीदने की बजाय आप एनसीआर में एक 2BHK फ्लैट खरीद सकते हैं।

भारतीय मोबिलिटी इंडस्ट्री का आकार 2030 तक दोगुना होकर 600 अरब डॉलर को पार कर सकता है, यह जानकारी शनिवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई। 

'भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025' में देश की पहली प्रोटोटाइप एयर टैक्सी को पेश किया गया। इस टैक्सी को 'शून्य' नाम दिया गया है।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पोर्शे इंडिया ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए 2024 में 1,006 वाहनों की बिक्री के साथ पहली बार 1,000 बिक्री का आंकड़ा पार किया। यह पिछले साल की तुलना में 10% की वृद्धि को दर्शाता है, जो पोर्शे 911, पैनामेरा, और कैयेन जैसी सफल नई मॉडल लॉन्च के कारण संभव हुआ।

ऑटोमोबाइल जगत में नई क्रांति का आगाज़ करते हुए Auto Expo 2025 में TVS ने दुनिया के पहले CNG Scooter से पर्दा उठा दिया है। यह स्कूटर न केवल पर्यावरण के अनुकूल होगा बल्कि पेट्रोल और सीएनजी दोनों पर चलने की क्षमता के साथ बाजार में पेश किया जाएगा।

Auto Expo 2025 के पहले दिन ही Suzuki ने अपने नए मॉडल्स का खुलासा किया, जिसमें नए Access 125 स्कूटर और Gixxer SF 250 बाइक का फ्लेक्स फ्यूल वेरिएंट शामिल है। इन मॉडलों में कुछ दिलचस्प बदलाव किए गए हैं, जो ग्राहकों के लिए एक नया अनुभव लेकर आएंगे।