REDIGO

Datsun की स्मॉल कार RediGo 7 जून को लॉन्च होने वाली है। RediGo की कीमत 2.39 लाख रूपए से शुरू है। अगर इस कार को इसी कीमत पर उतारा जाता है तो Tata Nano (टाटा नैनो) के बाद देश की दूसरी सस्ती कार बनेगी।

एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट में सबसे सस्ती कार मारूति ऑल्टो-800 व रेनो क्विड है। लेकिन Datsun ने ऑटो जगत को RediGo की कीमतों से चौंका दिया है।

Datsun RediGo इसी महीने की 7 तारीख को यानि 7 जून को लॉन्च होनी है। डिलीवरी 7 जुलाई के बाद शुरू होगी। इस कार को ऑटो एक्सपो में भी दिखाया गया था।

RediGo की मिडिया पब्लिसिटी हर बार लैमन ग्रीन में ही की गई है। वहीं मारूति ने कुछ दिन पहले ही Alto 800 का अपडेट वर्जन भारतीय बाजार में उतारा है। इस नए अपडेट वर्जन की पब्लिसिटी भी लैमन ग्रीन कलर में ही की गई है। ऐसा इसलिए भी हो सकता है कि मारूति कहीं इस कलर स्कीम के सहारे ही RediGo को मात देना चाहती हो।