Categories:HOME > Car > Economy Car

नए अवतार में लॉन्च हुई Maruti Alto 800, जानिए फीचर्स व कीमत

नए अवतार में लॉन्च हुई Maruti Alto 800, जानिए फीचर्स व कीमत<br>

Alto 800 मारूति की एंट्री लेवल हैचबैक (Hatchback) कार है जो भारतीय ग्राहकों में काफी पॉपुलर रही है। अब तक इसकी 30 लाख से ज्यादा कारें बिक चुकी हैं, जो एक रिकॉर्ड है। इस कार को साल 2012 में लॉन्च किया गया था। इससे पहले Maruti 800 और Maruti Alto मैदान में थीं। Alto 800 का यह पहला अपडेट वर्जन है। वैसे तो इसे 4 वेरिएंट में उतारा गया है लेकिन यहां 4 ऑप्शनल वेरिएंट भी उपलब्ध हैं।

डिजायन की बात करें तो नई Alto 800 को ऐयरोडायनमिक और ऐज़ बॉडी डिजायन में तैयार किया गया है। फ्रंट में नया फ्रंट बम्पर और नई स्पोर्टी ग्रिल लगी हैं। फोग लैंप्स पहले जैसे ही हैं, लेकिन इनटेक सेक्शन को थोड़ा बड़ा किया गया है। हैडलाइट्स को नया डिजायन दिया है, साथ ही इनमें ब्लू व ग्रीन कलर शेड का तड़का भी दिया गया है। इस बार दोनों तरफ बॉडी कलर ORVMs भी देखने को मिलेंगे।

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab