Note Ban: कितना असर पड़ सकता है आॅटो इंडस्ट्री पर! एक रिपोर्ट
बिक्री 100 प्रतिशत तक घटी
जैसे ही नोट बैन होने की खबर आई, सभी में अपने पास से जमा पैसों को एक्सचैंज या फिर डिपोजिट कराने की होड़ लग गई। बैंकों में लम्बी-लम्बी लाइनें केवल एक्सचैंज कराने वालों की लगी हुई है। जो नोट एक्सचैंज में आ रहे हैं, वें भी केवल संग्रह में ही लग रहे हैं। अब चल रहा है शादियों का सीज़न, जिसे देखते हुए हर साल देश में भारी संख्या में कार व बाइक की एडवांस बुकिंग होती है। यह बुकिंग सामान्यतः 11,000 रूपए या 21,000 रूपए से ही होती है जो अब मुनासिब नहीं। बैंक से भी ज्यादा पैसे नहीं निकल सकते। इस स्थिति में बैंक चैक ही एकमात्र सहारा है। लेकिन भारत जैसे देश में डिजिटल से ज्यादा कैश में लेनदेन करने वाले ज्यादा हैं। ऐसे में आॅटो इंडस्ट्री पर प्रभाव पड़ना मुनासिब है।
एक खबर के अनुसार हर बुधवार को जयपुर जैसे शहर में 9,000 से ज्यादा बाइक व कार की बिक्री होती है। सावों में यह आंकड़ों 10 गुना तक बढ़ जाता है, लेकिन इस बार हुआ उलटा। यह आंकड़ा 900 को भी पार नहीं कर सका। कमाई के सीज़न के समय यह आॅटो इंडस्ट्री के लिए एक दुस्पन की तरह होगा।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































