Swift Dezire vs Ford Aspire, कौनसी कार है बेहतर, आइए जाने
लुक में कौन बेहतर सबसे पहले बात करें डिजायर के एक्सटिरियर की, तो ब्लैक कलर स्कीम और सिंगल क्रोम स्लेट फ्रंट ग्रिल व क्रोम फिनिश लोगो, स्मोकड हैडलेम्प्स, फोग लेम्प, स्टाइलिश बम्पर, बोनट पर दो कर्व लाइनें और नए अलॉए व्हील्स पहली ही नजर में लुभाते हैं। केबिन में ब्लैक-ब्रिज ड्यूल कलर स्कीम में डैशबोर्ड, इंजन पुष स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम, रियर पावर सोकेट, रिवर्स पार्किग सेंसर्स, इलेक्ट्रिकली एडजेस्टेड फोल्डेबल ORVMs के साथ अपडेटेड म्यूजिक सिस्टम जैसे कई नए फंक्शन शामिल किए गए हैं। वहीं फिगो एस्पायर कंपनी की काइनेटिक 2.0 डिजाइन पर बेस्ड है, साथ ही नया हैडलाइट क्लस्टर, एस्टन मार्टिन स्टाइल ग्रिल, बॉडी के चारों ओर स्मूथ लाइन आकर्षित करती है। केबिन के अंदर कंपनी का SYNC इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ 3.5 इंच की स्क्रीन मेन हाइलाइट है। एडवांस फीचर्स में ब्लूटूथ फोन इंटिग्रेशन, वॉइस कमांड सिस्टम और एपलिंक, वहीं बेस वेरिएंट में डैशबोर्ड पर माई-फोर्ड-डोक फीचर के आने की संभावना है जो मोबाइल चाजिंग, म्यूजिक स्ट्रेमिंग और नेविगेषन में सहायक है। सेफ्टी पर खास ध्यान देते हुए एस्पायर में 6 एयरबैग दिए गए हैं।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































