Maruti Suzuki Celerio-डीजल लॉन्च, कीमत 4.65 लाख
नई दिल्ली।Maruti Suzuki India(MSI) ने बुधवार को अपनी हैचबैक कार Celerio का डीजल संस्करण पेश किया। यह Suzuki के मूल डीजल इंजन पर आधारित
है। कंपनी के इस मॉडल की कीमत दिल्ली एक्स शोरूम में 4.65 लाख से 5.71 लाख
रूपए के बीच है।
कंपनी ने कहा कि Celerio डीजल कार में 793 सीसी
का इंजन लगा है। यह कार 1 लीटर में 27.62 किमी चलती है। इसमें Suzuki Motor Corporation की ओर से विकसित किया गया पहला डीजल इंजन डीडीआईएस-125 लगा है।
कंपनी
के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी केनिची अयुकावा ने कहा, "इस इंजन को
आरामदायक ड्राइविंग के लिहाज से विकसित किया गया है। यह शहरों एवं
राजमागों पर चलाने के अनुकूल है।" कंपनी की पेट्रोल संस्करण वाली
सेलेरियो की कीमत 3.90 लाख से 4.96 लाख रूपए के बीच है जबकि स्वाचालित गियर
वाले संस्करण की कीमत 4.4 से 5 लाख रूपए के बीच रखी गई है। सेलेरियो की
ऑटो गियर सिफ्ट कार को मैन्युअल मोड और ऑटो मोड में बदला जा सकता है। इसके
अलावा कंपनी की सीएनजी वाले संस्करण की कीमत 4.85 लाख रूपए है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































