Creta के अलावा 1 अगस्त से Hyundai की सभी कारों की कीमत बढेगी
नई
दिल्ली। हाल ही में कॉम्पैक्ट SUV क्रेटा (Creta) के लॉन्च के बाद हुंडई
(Hyundai) ने अपनी गाडियों की कीमत में करीब 30 हज़ार रूपये के इजाफे की
घोषणा कर दी है। 1 अगस्त से हुंडई (Hyundai) के सभी मॉडल्स की कीमतों में
वृद्धि हो जाएगी। हालांकि क्रेटा (Creta) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया
जाएगा।
भारत में कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स और मार्केटिंग) राकेश
श्रीवास्तव ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि "लागत बढ जाने की वजह से
कीमतों में वृद्धि करना जरूरी हो गया है। वैसे कंपनी ज्यादातर भार अपने ऊपर
लेने की कोशिश कर रही है लेकिन ऎसा करना हमारी मजबूरी है।"
धीमी बिक्री की वजह से भारत के कई कार निर्माता कंपनियां ग्राहकों को
डिस्काउंट देने की पेशकश करती रही है। लेकिन ऎसे में कंपनियों पर दवाब भी
काफी बढ जाता है।
अब ये देखना होगा कि हुंडई (Hyundai) के बाद बाकी
कंपनियां कीमतों में वृद्धि को लेकर क्या फैसला करती हैं। हुंडई (Hyundai)
भारत में जल्द ही गाडियों के 10 नए मॉडल्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
Related Articles
Maruti Wagon R पर नवंबर में मिल रहा ₹64,600 तक का डिस्काउंट? जानें कीमत, माइलेज और ऑफर्स की पूरी डिटेल
कम मेंटेनेंस वाली कार खरीदना चाहते हैं? Maruti की Alto K10 और Wagon R सहित ये 3 गाड़ियां हैं बेहतर विकल्प
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट






























