Maruti ने लॉन्च किया Swift Glory Limited Edition
मारुति (Maruti) ने कॉस्मेटिक और फीचर चेंज के साथ शनिवार को स्विफ्ट ग्लोरी लिमिटेड एडिशन ((Swift Glory Limited Edition) लॉन्च कर दिया। आउटसाइड देखें तो स्विफ्ट ग्लोरी एडिशन (Swift Glory Edition) में
साइड स्कर्ट्स, रियर स्पोइलर, ब्लैकेंड सी पिलर्स, कॉन्ट्रास्ट रेड रूफ व
विंग मिरर्स, साइड डिकेल्स और रेसिंग स्ट्रिप्स हैं।
इनसाइड में ग्लोरी
एडिशन (Glory Edition) डुअल टोन रेड एंड ब्लैक सीट उपहोलस्ट्री, स्टियरिंग व्हील व गियर
कवर, ब्लूटूथ एनेबल्ड म्यूजिक सिस्टम व न्यू फ्लोर मैट्स से इक्विप्ड है।
रियर व्यू कैमरा के साथ रिवर्स पार्किंग असिस्ट भी प्रोवाइड की गई है।
स्विफ्ट ग्लोरी एडिशन (Swift Glory Edition) हैचबैक (Hatchback) के वीएक्सआई (VXi) और वीडीआई (VDi) वेरिएंट्स (Variants) में अवलेबल
है।
ये वेरिएंट्स (Variants) एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और EBD तो ऑफर करते
हैं, लेकिन ये एअरबैग्स, अलॉय व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल से डिवॉयड
है। इनमें स्टियरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, स्टार्ट-स्टॉप बटन ऑफ इंजन,
मैनुअल एअर कंडिशनर, रिमोट सेंट्रल लॉकिंग, फ्रंट एंड रियर में एडजस्टेबल
हैड रिसेट्स, ईओआरवीएम, मल्टी फंक्शन डिस्प्ले के साथ ट्रिप मीटर जैसे
रेगुलर फीचर हैं।
स्विफ्ट ग्लोरी एडिशन (Swift Glory Edition) के दोनों वेरिएंट्स (Variants) में कोई
मैकेनिकल चेंज नहीं है। इसमें 1.2 लीटर के-सीरीज पेट्रोल और 1.3 लीटर
डीडीआईएस डीजल कंटीन्यू है और दोनों में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है।
पेट्रोल मॉडल (Petrol Model) 20.4 Km/lt. डिलीवर करता है, जबकि डीजल मॉडल (Diesel Model) एआरएआई टेस्ट
में 25.2 Km/lt. का दावा करता है।
आगामी फेस्टिव सीजन को देखते हुए कार
मैन्यूफैक्चरर्स नए मॉडल, स्पेशल एडिशंस और अट्रेक्टिव फाइनेंस स्किम्स ऑफर
कर अपनी सेल बढाने में लगे हुए हैं। स्विफ्ट ग्लोरी एडिशन (Swift Glory Edition) की लॉन्चिंग के
बाद अब मारुति (Maruti) की नजर इसी माह एर्टिगा फेसलिफ्ट (Ertiga Facelift) और बेलेनो प्रीमियम हैचबैक (Baleno Premium Hatchback)
को लॉन्च करने पर है।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































