Maruti Ciaz के दोनों नए Model में हैं Added Safety Features
भारत की सबसे बडी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी मिड साइज सीडान सियाज कार (Mid Size Sedan Ciaz Car) के दो नए वेरिएंट (Variant) लॉन्च किए है। इनमें डुअल एअरबैग और एबीएस जैसे एडिशनल सेफ्टी फीचर्स हैं।
दिल्ली में एक्स शोरूम इनकी कीमत 7.48 लाख और 8.37 लाख रुपए हैं। दोनों नए वेरिएंट (Variant) Vxi (O) और Vdi (O) में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), सीट बेल्ट प्री-टेंशनर, फोर्स लिमिटर्स, ड्राईवर साइड में बजर के साथ सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर हैं।
मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) में मार्केटिंग एंड सेल्स एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरएस कलसी ने एक बयान में कहा कि हमारे बेस वेरिएंट्स (Base Variants) में ज्यादा सेफ्टी इक्विपमेंट के ऑप्शन ऑफर कर हम कस्टमर्स को वे कार (Car) खरीदने को एनकरेज करना चाहते हैं, जो उनकी सेफ्टी को एनहेंस करे।
सियाज वीएक्सआई (Ciaz Vxi) और वीडीआई (Vdi) के सभी फीचर्स और एट्रिब्यूट्स के साथ ओ वेरिएंट (O Variant) डुअल एअर बैग्स, एबीएस व अन्य सेफ्टी फीचर्स से इक्विप्ड है। फिलहाल सियाज (Ciaz) के वीएक्सआई (Vxi) और वीडीआई मॉडल (Vdi Model) की कीमत क्रमश: 7.31 लाख और 8.23 लाख रुपए है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































