Maruti Suzuki ने Tata Motors को दूसरे स्थान पर धकेला
मारूति सुजुकी (Maruti Suzuki ) भारत की मोस्ट वैल्यूबल ऑटोमोटिव कंपनी बन गई है। उसने इस
दौड में टाटा मोटर्स (Tata Motors) को पीछे छोडा। कई सालों से यह खिताब अपने नाम रखने
वाली टाटा मोटर्स (Tata Motors) अब दूसरे स्थान पर खिसक गई है।
मारूति सुजुकी (Maruti Suzuki) मार्च 2010
के बाद पहली बार भारतीय ऑटोमेकर्स में मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में
टॉप पर आई है।
मारूति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयर गुरूवार को 0.61 फीसदी की मजबूती के साथ 4180 रूपए
पर रहे। इसका मार्केट कैप अब 1.26 लाख करोड रूपए हो गया है।
वहीं, टाटा
मोटर्स (Tata Motors) के शेयर 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 395.10 रूपए पर रहे। इसकी
मार्केट वैल्यू 1.13 लाख करोड रूपए रही। दोनों कंपनियों के बीच साल 2008 से
2010 के बीच चूहे-बिल्ली की जंग नजर आई।
गुडगांव बेस्ड मैन्यूफेक्चरर मारूति सुजुकी (Maruti Suzuki) के बढिया प्रदर्शन के पीछे कुछ
प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं, जिनमें उसके द्वारा एक के बाद एक अच्छी कारों
की लॉन्चिंग, प्रोफिट मार्जिन में बढोतरी व फेवरेबल फोरेन करेंसी इम्पेक्ट
प्रमुख हैं। मारूति सुजुकी (Maruti Suzuki) को आने वाले कुछ महीनों में भी बढिया नतीजे
मिलने की उम्मीद है क्योंकि सातवां वेतन आयोग लागू होने पर सरकारी
कर्मचारियों के वेतन में इजाफा होगा।
दूसरी ओर, यह भी कहा जा सकता है कि टाटा मोटर्स (Tata Motors) का घर में अच्छा प्रदर्शन
नहीं रहा। हालांकि उसकी जैगुआर लेंड रोवर (Jaguar Land Rover) ने यूरोप और उत्तरी अमेरिका में
बढिया सेल की, लेकिन हाल ही चीन में बिक्री में आई कमी ने उसे बडा झटका
दिया।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































