Volvo V40 Cross कंट्री पेट्रोल मे,27 लाख की
पावर की बात करें तो वोल्वो वी40 क्रॉस कंट्री टी-4 में 1.6 लीटर, 4 सिलेण्डर जीटीडीआई इंजन लगा है। 1596 सीसी की यह मोटर 180बीएचपी पावर के साथ 240एनएम टॉर्क जेनरेट करती है। 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ यह कार केवल 8.5 सैकेण्ड में 0-100 किमी प्रति घंटा की स्पीड को पार करती है। इस मौके पर वोल्वो इण्डिया के प्रबंध निदेशक टॉमस अर्नबर्ग ने कहा कि "Volvo V40 Cross कंट्री का पेट्रोल मॉडल देश में लाने से हम काफी उत्साहित हैं। जून 2013 के बाद, इस कार की बढती लोकप्रियता को देखते हुए तथा इसकी सफलता को और आगे ले जाने के लिए हमने एक प्रतिस्पर्धी मूल्य के साथ इसके पेट्रोल मॉडल को लाने का फैसला किया है। मैं विश्वास जताता हूं कि हमारे ग्राहक इस नई कार के साथ एक नए रोमांच का अनुभव करेंगे।" वोल्वो वी 40 क्रॉस कंट्री भारत में इस ब्रांड की उतारी गई पांचवीं कार है। इससे पहले यह स्वीडन कंपनी एक्ससी60 क्रॉसोवर, एक्ससी90 क्रॉसोवर, एस60 सेडान और एस80 सेडान लॉन्च कर चुकी है।
Related Articles
Toyota Innova Hycross Hybrid: 1000 KM टेस्ट ड्राइव के बाद जानिए, फैमिली के लिए कितनी सही है यह 7-सीटर एमपीवी
































