Honda Jazz हुई लॉन्च, कीमत 5.30 लाख रूपए से शुरू
होण्डा ( Honda ) ने प्रिमियम हैचबैक सेग्मेंट( Hatchback Segment ) में फिर से प्रवेश करते हुए आज अपनी नई
कार होण्डा जैज ( Honda Jazz ) को लॉन्च कर दिया, जिसकी शुरूआती कीमत 5.30 लाख रूपए
(एक्सशोरूम, दिल्ली) रखी गई है। कंपनी की यह पहली डीजल हैचबैक ( Diesel Hatchback ) है। जैज ( Jazz ) को 7
पेट्रोल ( Petrol ) और 5 डीजल ( Diesel ) इंजन ऑप्शन में उतारा गया है, वहीं इसके टॉप मॉडल की
कीमत 8.59 लाख रूपए है। अपनी पिछली गलतियों से सबक लेते हुए कंपनी ने इसके
एक्सटिरियर-इंटिरियर सहित स्पेसिफिकेशन में भी काफी फेरबदल किए हैं। अपने
सेगमेंट में होण्डा जैज ( Honda Jazz ) की सीधी टक्कर हुडंई एलीट आई20 ( Hyundai Elite i20 ), मारूति सुजुकी ( Maruti Suzuki ) और
और फॉक्सवेगन पोलो ( Volkswagen Polo ) से होगा।
जैज ( Jazz ) का एक्सटिरियर काफी हद तक होण्डा सिटी ( Honda City ) जैसी दिखता है। फ्रंट फेस को
देखें तो काले रंग की ग्रिल को क्रोम स्ट्रिप और क्रोम लोगो से सजाया गया
है। इसके साथ ही स्वेप्टबैक हैडलेम्प्स और हनीकोम डिजायन से लैस एयर डम
इसके फ्रंट प्रोफाइल को खूबरसूरत बनाते हुए और भी स्टाइलिश लुक देते
हैं।
Related Articles
25 नवंबर को लॉन्च होगी Toyota Innova Hycross Facelift, मिल सकते हैं बड़े डिजिटल डिस्प्ले और E30 फ्यूल सपोर्ट
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स






























