इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ आई नई MahindraXUV 500
ग्रणी कार निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra ने अपनी पोपुलर एसयूवी XUV 500
का Facelift आज लॉन्च कर दिया जिसकी कीमत 11.21 लाख रूपए (एक्स-शोरूम,
दिल्ली) रखी गई है। कंपनी ने इस मॉडल सीरीज को 6 नए वेरिएंट और 2WD व AWD
ऑप्शन के साथ देश के कार बाजार में उतारा है।
2WD मॉडल के टॉप
वेरिएंट की कीमत 14.99 लाख रूपए तथा AWD मॉडल के टॉप वेरिएंट की कीमत 15.99
लाख रूपए है। इस अपग्रेड मॉडल सीरीज को इलेक्ट्रिक सनरूफ, पुश बटन
स्टार्ट, 7 इंच इंफोटेन्मेट सिस्टम, 6-वे पावर सीट, रिवर्स कैमरा और कीलैस
एंट्री जैसे एडवांस फीचर्स से लैस किया गया है।
एक्सटिरियर में भी काफी सारे बदलाव कर इसे और स्टाइलिश लुक दिया है। फ्रंट
में नए प्रोजेक्टर हैडलैम्प्स तथा एस शेप डेटाइम रनिंग एलईडी के साथ विंड
एयर डम व नया बम्पर, नए अलॉय व्हील्स, स्टाइलिश फोग लेम्प्स और ग्रिल पर
क्रोम फिनिश जैसे कुछ प्रमुख एक्सटिरियर बदलाव किए गए हैं।
बात करें इंजन की तो नए जनरेशन की XUV 500 में 2.2 लीटर का 4
सिलेण्डर mHawk डीजल इंजन लगा है जो 140बीएचपी पावर 3750आपीएम पर और
330एनएम टॉर्क 1600-2800आरपीएम पर जेनरेट करता है। इस फेसलिफ्ट में
स्टैण्डर्ड 6 स्पीड मेनुअल गियर बॉक्स दिए गए हैं।
Related Articles
15 लाख से कम में प्रीमियम 6-सीटर कार, Maruti XL6 देती है 26.32 km/kg का माइलेज; मिलते हैं शानदार फीचर्स
25 नवंबर को लॉन्च होगी Toyota Innova Hycross Facelift, मिल सकते हैं बड़े डिजिटल डिस्प्ले और E30 फ्यूल सपोर्ट
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद






























