BMW ने लांच की नई SAC कार X6
नई दिल्ली। युवाओं में बढते लग्जरी कार के
क्रेज को पूरा करने के लिए लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW)
ने तेजी से बढते बाजार में अपनी मजबूत स्थिति बनाने के उद्देश्य से
स्पोर्ट्स एक्टिविटी कूपे (Sports Activity Coupe) कार बीएमडब्लयू एक्स6
(BMW X6) का नया संस्करण लॉच किया, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 1.15 करोड रूपये
है।
बीएमडब्ल्यू समूह (BMW Group) के अध्यक्ष फिलिप वॉन सर ने कहा कि एम
स्पोर्ट्स पैकेज के साथ लॉच की गयी यह कार 5.8 सेंकेंड में शून्य से 100
किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकडने में सक्षम है। इसकी अधिकतम गति 240
किलोमीटर प्रतिघंटा है। उन्होंने कहा कि नई बीएमडब्ल्यू एक्स6 (BMW X6) में
8 Speed Automatic Transmission है और चालक आवश्कता पडने पर क्लच के साथ
भी गियर बदल सकते हैं। यह गुरूवार से बिक्री के लिए बीएमडब्ल्यू के सभी
शोरूम पर उपलब्ध है।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























