भारत में Range Rover Sport SVR लॉन्च, कीमत 2.12 करोड रुपए
रेस ट्रैक परफोरमेंस डिलीवर करने वाले रेंज रोवर एसवीआर एसयूवी (Range Rover SVR SUV) को फाइनली भारत में लॉन्च कर दिया गया। इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.12 करोड रुपए है। इस वीकल (Vehicle) को मर्सिडीज बेंज एमएल63 (Mercedes Benz ML63) और पोर्श कैने3 टर्बो एस (Porsche Cayenne3 Turbo S) से चुनौती मिलेगी।
एक अग्रेसिव स्टांस के साथ वाली परफोरमेंस ओरिएंटेड मशीन (Performance Oriented Machine) अपने सेगमेंट में स्ट्रॉन्ग प्रपोजिशन ऑफर करती है। अंडर द हूड रेंज रोवर स्पोर्ट एसवीआर (Range Rover Sport SVR) में 5.0 लीटर वी8 सुपरचार्ज्ड इंजन है, जो स्टीयरिंग माउंटेड पैडल शिफ्टर्स के साथ 8 स्पीड ऑटो ट्रांसमिशन से मेटेड है।
यह सभी चारों व्हील्स को पॉवर देता है और टॉर्क का 680Nm तथा पीक पॉवर का 542bhp मैसिव जनरेट करता है। यह वीकल (Vehicle) जस्ट 4.5 सैकंड में 0 से 100 Km/h की रफ्तार पकडने में सक्षम है। हालांकि सेफ्टी कन्सर्न को देखते हुए इसकी टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिकली 261 Km/h रेस्ट्रिक्ट की गई है।
सेफ्टी के लिए वीकल (Vehicle) में डायनेमिक एक्टिव रियर लॉकिंग डिफरेंशियल, एक्टिव रॉल कंट्रोल सिस्टम, हाईड्रोलिक पंप, एअर सस्पेंशन, एडेप्टिव डैम्पर्स एंड सुपीरियर हैंडलिंग के लिए लाइटर कंस्ट्रक्शन है।
इंटीरियर्स आला दर्जे के हैं और यह चार कलर स्कीम में अवलेबल है। इससे भी बडी बात यह है कि यह कम्फर्टेबल है और हर प्रकार की रोड कंडिशंस और ऑल स्पीड्स को हैंडल करने के हिसाब से डिजाइन की गई है।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























