Categories:HOME > Car > Luxury Car

Volvo ने लॉन्च की नई कार S60, कीमत 42 लाख रूपए

Volvo ने लॉन्च की नई कार S60, कीमत 42 लाख रूपए

नई दिल्ली। Volvo Car Company ने चुपचाप अपनी नई कारें भारतीय बाजार में लॉन्च करती जा रही है। पहले कंपनी ने V40 Hatchback लॉन्च की, फिर XC 90 आई। अब यह कंपनी भारतीय बाजार में एक नई कार S60 T6 को लाई है।

कंपनी ने S60 T6 की कीमत 42 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। Volvo S60 T6 में 2.0-लीटर 4-Cylinder Turbocharged Petrol Engine लगा है जिससे 306 हॉर्स पावर की ताकत और 400एनएम टॉर्क पैदा होता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।

Volvo V40 Cross country के बाद भारत में Petrol Engine के साथ लॉन्च हुई कंपनी की यह पहली कार है। कार का लुक अपने Diesel Model की तरह ही है और खूबसूरती से डिजाइन किया गया है।

बंपर को रिडिजाइन किया गया है, और इसका फोर-स्लैट फ्रंट ग्रिल पहले से बडा है। ग्रिल की दूसरी तरफ प्रॉजेक्टर टाइप हेडलैम्प्स लगे हैं। S60 में बूमरैंग के आकार की एलईडी टेल लाइट्स लगी हैं। बूट पर Volvo फॉन्ट और कार के टि्वन एग्जास्ट इसके लुक को और शानदार बनाते हैं।
भारतीय बाजार में Volvo S60 का मुकाबला Mercedes Benz C-Class, Audi A4 और BMW 3 Series से होगा।

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab