हुंडई टकसन ने दी देश में फिर से दस्तक
Page 1 of 5 14-11-2016
काफी समय इंतजार करने के बाद हुंडई इंडिया ने अपनी नई प्रिमियम एसयूवी हुंडई टकसन को आज लाॅन्च कर दिया है। फिलहाल इस सेगमेंट में आॅप्शन ना के बराबर हैं, ऐसे में कोरियन कंपनी की यह कार खास मानी जा सकती है। हुंडई टकसन देश में कोई नया नाम नहीं है। यह कार पहले भी भारतीय सड़कों पर दौड़ चुकी है लेकिन कुछ साल पहले कम सेल की वजह से इसे डिस्कंटीन्यू करना पड़ा था। लुक में यह कार हुंडई क्रेटा जैसी लगती है, लेकिन पावर और कम्फर्ट में कहीं बेहतर है। हुंडई की नई फ्लूडिक डिज़ाइन-2.0 पर इस कार को तैयार किया गया है। इसी डिज़ाइन पर कंपनी की वरना और एलांट्रा को भी तैयार किया गया है।
Related Articles
दिवाली पर पटाखों से कार-बाइक को हुआ नुकसान तो मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम? जानें पूरी प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
































