डैटसन रेडी-गो : क्या बन पाएगी एक गैम चैंजर
इंजन कंपेरिज़न :- रेडी-गो (Redi-Go) में 800cc का इंजन लगा है। इस सेगमेंट में केवल ईयाॅन (Eon) ही है जिसमें 1.0 लीटर का इंजन लगा है, बाकी सभी में 800cc के आसपास का पेट्रोल इंजन लगा है। रेडी-गो (Redi-Go) में लगा इंजन 55PS की पावर के साथ 72Nm का टाॅर्क जनरेट करता है जो मारूति आॅल्टो-800 (Alto 800) को मात देता है। बाकी सब करीब-करीब बराबर हैं। रेडी-गो (Redi-Go) का माइलेज 25.17 किमी प्रति लीटर का है जो ईयाॅन (Eon) और आॅल्टो-800 (Alto 800) से कहीं बेहतर है। रेनो क्विड (Renault Kwid) का माइलेज भी इतना ही है। सेगमेंट में मौजूद सभी कारों में 5-स्पीड मैनुअल गियरबाॅक्स लगा है। रेनो क्विड (Renault Kwid) में इसी साल आॅटोमैटिक गियरबाॅक्स आना है, ऐसे में रेडी-गो (Redi-Go) अगर आॅटोमैटिक के साथ आती है तो एक प्लस पाॅइंट साबित हो सकता है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































