Datsun RediGo देश में लॉन्च, कीमत 2.39 लाख रूपए
RediGo (रेडी-गो) को आज के युवा वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। फ्रंट SUV जैसा फील देता है, वहीं बॉडी पर लगे डिजाइन कट इसे एक लुभावना लुक देते हैं। इसे लैमन ग्रीन व डीप रेड कलर स्कीम से ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश की गई है। फ्रंट में स्वेपबैक हैडलैंप्स और सेगमेंट में पहली बार डे-टाइम रनिंग LED यहां देखने को मिलेगी।
केबिन में ग्रे और बेज कलर का कॉम्बिनेशन मिलेगा, जैसाकि रेनो क्विड में भी देखने को मिला था। रेनो क्विड में दिया टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट सिस्टम की जगह RediGo (रेडी-गो) के ग्राहकों को सिंगल-डिन इंफोटन्मेंट सिस्टम से ही काम चलाना पडेगा। केबिन में 4 लोगों के बैठने की जगह है, जबकि बूट स्पेस 222 लीटर का है।
Related Articles
Tata Punch को टक्कर देने आ रही Maruti की छोटी SUV! Alto 800 की ले सकती है जगह, CNG से EV तक मिलेंगे विकल्प
































