इलेक्ट्रिक कार हो या सुपरकार, हर जगह पर देसी तकनीक आगे
देश की पहली इलेक्ट्रिक कार: महिन्द्रा रेवा व e2o (Mahindra Reva & e2o)
देश की पहली फुल्ली इलेक्ट्रिक कार लाने का पूरा श्रेय महिन्द्रा एंड महिन्द्रा को जाता है। सबसे पहले रेवो कंपनी ने इलेक्ट्रिक कार को पहले बार सामने लाया था लेकिन यह सफल न हो पाई। यहां तक की कंपनी डूबने के कगार पर आ गई थी। ऐसे में महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने इस कंपनी का अधिग्रहण किया और इसे फिर से उठाया। हालांकि रेवा भारत में किन्हीं कारणों से लाॅन्च न हो पाई लेकिन ब्रिटेन में यह खासी लोकप्रिय है। महिन्द्रा देश की पहली इलेक्ट्रिक कार e2o के नाम से लाई है जो 2 दरवाजों वाली कार है। e2o+ प्लस इसका अपडेट वर्जन है जो इसी साल लाॅन्च हुआ है। ई-वेरिटो इलेक्ट्रिक सेडान कार है। इन तीनों कारों को चलाने के लिए पेट्रोल-डीज़ल नहीं, बल्कि चार्ज करने की जरूरत होती है। तीनों कारें ठीक वैसे ही चार्ज होती है जैसे मोबाइल फोन। इस तरह देश में इलेक्ट्रिक कार की बाजी भी इंडियंस ने ही मारी।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































