Hyundai Grand i10 का स्पेशल एडिशन लॉन्च, कीमत 6.05 लाख रूपए
Page 1 of 2 24-05-2016
हुंडई मोटर्स देश में अपने 20 साल के सफर को काफी खास बनाना चाहती है। इस अवसर पर कंपनी ने अपना एक और स्पेशल मॉडल लॉन्च किया है। यह मॉडल है Hyundai Grand i10 का स्पेशल एडिशन, जिसे कुछ अपडेट के साथ उतारा गया है। इसकी कीमत 6.05 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, अहमदाबाद) रखी गई है। यह स्पेशल एडिशन पेट्रोल व डीज़ल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। इससे पहले कंपनी ने Xcent का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया था।
यह स्पेशल एडिशन केवल Grand i10 के मिड वेरिएंट ‘SportZ’ के साथ ही पेश किया गया है। स्पेशल एडिशन की कीमत मौजूदा मॉडल से करीब 45-65 हजार रूपए ज्यादा है। कंपनी के अनुसार बुकिंग के केवल 10 दिन के अंदर इसकी डिलीवरी कर दी जाएगी।
Related Articles
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च
































