अगर Santro आई तो बंद होगी Hyundai i10
Page 1 of 6 30-11-2016
कल हमारी एक स्पेशल रिपोर्ट में हमने आपको बताया था कि हुंडई मोटर्स अपनी पाॅपुलर हैचबैक सेंट्रो को फिर से देश में लाॅन्च करने की तैयार कर रही है। यह कार 2 साल बार यानि 2018 में आने की उम्मीद है। लेकिन खास बात यह है कि अगर यह कार फिर से देश में आती है तो यह हुंडई i10 को रिप्लेस करेगी। मजेदार बात यह है कि i10 ने ही सेंट्रो को रिप्लेस किया था और उसके बाद सेंट्रो को डिस्कंटीन्यू किया गया था। अब 2 साल बाद फिर से सेंट्रो इस हैचबैक को रिप्लेस करेगी। i10 हुंडई की सफल कार रही है और i20 को भी इसी प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है लेकिन ग्रेंड i10, i20 और एलीट i20 के आने के बाद से i10 की सेल घटी है।
Related Articles
Tata Punch को टक्कर देने आ रही Maruti की छोटी SUV! Alto 800 की ले सकती है जगह, CNG से EV तक मिलेंगे विकल्प
































