Mahindra e-Verito 2 जून को होगी लॉन्च
यह एक फुल्ली Electric Car है जिसमें 72V की 3 फैस बैटरी लगी है। यह बैटरी 41PS के पावर के साथ 91Nm टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी के अनुसार इस कार की टॉप स्पीड 86 किमी प्रति घंटा है। अब आते हैं इसके सबसे खास पहलू पर, जो है कि यह कितना देती है। हम आपको बात दें कि कंपनी के अनुसार एक बार चार्ज करने पर यह कार 100 किमी का सफर तय करने में सक्षम है। फुल चार्ज होने में इसे 8 घंटे का समय लगता है। इसे 3 वेरिएंट में उतारा जाएगा। वेरिएंट हैं : D2, D4 व D6। इसके टॉप वेरिएंट D6 में फास्ट चार्ज मोड दिया गया है जिससे इसे फुल चार्ज होने में करीब 1.30 घंटे कम लगते हैं। फिलहाल कीमतों के बारे में पता नहीं लगा पाया है, लेकिन उम्मीद है कि e-Verito की कीमत 8 लाख रूपए के आसपास होगी।
यह भी पढेंः सडकों पर उतरी Mahindra e2o, देश की इकलौती इलेक्ट्रिक कार
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































