Maruti Suzuki Ignis में आ सकता है आॅटोमैटिक गियरबाॅक्स
बात करें स्पेसिफिकेशन की तो इग्निस को 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर डीज़ल इंजन विकल्प में उतारा जाएगा। इस कार को सेलेरियो और प्रिमियम हैचबैक बलेनो के बीच की जगह मिलेगी। इस कार की डिजायन कुछ हद तक मारूति की क्राॅसओवर एसक्राॅस जैसी नज़र आती है। बडे टायर्स व व्हीलआर्च, बाॅडी क्लेडिंग, रूफ रेल्स और बोल्ड बोनट इसे एक क्राॅसओवर जैसा लुक देने में कामयाब हुए हैं।
इस सेगमेंट में महिन्द्रा KUV100 पहले से ही मौजूद है, जिन्हें अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में मारूति इग्निस कंपनी के लिए कितनी सफलता लेकर आती है, यह तो लाॅन्च के बाद ही पता चल पाएगा। मारूति इग्निस की अनुमानित कीमत 5 लाख रूपए के करीब मानी जा रही है।
यह भी पढेंः Honda BR-V को मिली 10 हजार से ज्यादा बुकिंग
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































